विज्ञापन

Uttarakhand: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ बने CM धामी, राजनाथ बोले- 2027 में लगेगा जीत का सिक्सर, उपनाम की कहानी क्या?

Uttarakhand News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी अपने पहले चार साल के कार्यकाल में शानदार चौका लगाने का काम कर चुके हैं. 2027 के चुनाव तक मुख्यमंत्री के कार्यकाल को छठवां साल शुरू हो जाएगा, इस कारण वो छठवें साल में सिक्सर लगाकर लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे.

Uttarakhand: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ बने CM धामी, राजनाथ बोले- 2027 में लगेगा जीत का सिक्सर, उपनाम की कहानी क्या?
सरकार के चार पूरे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे.

Rajnath Singh Calls CM Dhami Dhurandhar: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि 'धाकड़ धामी' अब 'धुरंधर धामी' हो गए हैं. 

दरअसल, हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पूरी तरह फार्म में नजर आए. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा- उत्तराखंड हर तरह से आदर्श राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने 2022 की चुनावी सभा को याद करते हुए कहा कि तब उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए 'धाकड़ धामी' कहा था, लेकिन अब राज्य सरकार के चार वर्ष के धुआंधार काम के आधार पर वो इस नतीजे पर पहुंचे हैं, कि धामी धुरंधर की तरह काम कर रहे हैं.  

Uttarakhand: बेमौसम बारिश और बर्फबारी, क्या कोई खतरा आने वाला है? जान लीजिए 2 एक्सपर्ट की चेतावनी

चार वर्ष में चौका, छह में लगाएंगे छक्का 

रक्षा मंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी अपने पहले चार साल के कार्यकाल में शानदार चौका लगाने का काम कर चुके हैं. 2027 के चुनावों तक मुख्यमंत्री के कार्यकाल को छठवां साल शुरू हो जाएगा, इस कारण वो अपने छठवें साल में सिक्सर लगाकर लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे.  

Latest and Breaking News on NDTV

इन मुद्दों पर राजनाथ सिंह ने थपथपाई राज्य सरकार की पीठ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महिला सशक्तिकरण, सैनिक कल्याण, आर्थिक उन्नति, आधारभूत सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जहां एक और यूसीसी लागू कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया. वहीं, अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर उत्तराखंड का स्वरूप बचाने का प्रयास किया है. राजनाथ सिंह ने सख्त नकल विरोधी कानून के लिए भी मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए, कहा कि इसके दूरगामी परिणाम सामने आए हैं. 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, Uk News, Haldwani News, UK News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com