विज्ञापन

देहरादून में दिनदहाड़े खूनी हमला, मेडिकल स्टोर संचालक पर धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, इलाके में मचा हड़कंप

खूनी संघर्ष में मेडिकल स्टोर संचालक लहूलुहान हो गए. हालांकि महेंद्र की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया.

देहरादून में दिनदहाड़े खूनी हमला, मेडिकल स्टोर संचालक पर धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के देहरादून में दिनदहाड़े हुई खूनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां मामूली रंजिश में एक युवक ने मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में मेडिकल स्टोर संचालक बुरी तरह से घायल हो गया और खून से लथपथ महेंद्र सड़क पर गिर पड़ा. उसे लहूलुहान हालत में विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया. हालांकि गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. 

पुरानी रंजिश को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक पर किया हमला

यह घटना उत्तराखंड के देहरादून के सहसपुर के बद्रीपुर गांव की है. इधर, खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हालांकि सहसपुर पुलिस ने रातोंरात आरोपी कार्तिक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में खुलासा कि वो पुरानी रंजिश को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र पर हमला किया.  

इस वजह से आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार्तिक अपने पड़ोसी महेंद्र से पिछले कई महीनों से रंजिश रखता था. आरोपी का कहना है कि महेंद्र उसे देखकर थूकता था और गांव में उसके बारे में गलत बातें फैलाता था. इसी अपमान और गुस्से में कार्तिक ने महेंद्र को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली. वारदात वाले दिन वह अपनी पीठ में धारदार पाठल छिपाकर गुप्ता किराना स्टोर के पास पहुंचा और महेंद्र का इंतजार करने लगा. जैसे ही महेंद्र पानी भरने पहुंचा आरोपी ने अचानक उस पर हमला कर दिया.

आरोपी फरार हो गया

हालांकि महेंद्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा, लेकिन खूनी इरादे से पीछा कर रहे आरोपी ने सड़क पर दौड़ाकर उस पर कई वार किए. चीख-पुकार सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया.

घायल संचालक अस्पताल में भर्ती

इस खौफनाक घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लहुलुहान हालत में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं SSP देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने देर रात मेदनीपुर-बद्रीपुर अंडरपास क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना धारदार पाठल भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. 

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Insta Chat: 'मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना...' दोस्त को भेजा ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज, सुसाइड से पहले बयां किया दर्द

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com