विज्ञापन

MBPG कॉलेज की छात्रा ने दोस्त को फोन का पासवर्ड भेजा, 40 कॉल के बाद भी नहीं दिया जवाब, घर पहुंचा उड़ गए होश

Uttarakhand Hindi News: 24 वर्षीय छात्रा दिव्या की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वह अपनी चार बहनों में सबसे बड़ी थी और एमबीपीजी कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी. उसके पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी. मां मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती है. 

MBPG कॉलेज की छात्रा ने दोस्त को फोन का पासवर्ड भेजा, 40 कॉल के बाद भी नहीं दिया जवाब, घर पहुंचा उड़ गए होश
Uttarakhand News: एमबीपीजी कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा ने दी जान.

MBPG Student Suicide: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एमबीपीजी कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा में आत्महत्या कर ली. सुसाइड से ठीक पहले उसने अपने एक दोस्त को मोबाइल का पासवर्ड मैसेज किया. अचानक आए पासवर्ड से दोस्त हैरान हो गया और उसने युवती को कॉल करना शुरू किए. दोस्त ने एक के बाद एक 40 कॉल किए, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया. आखिर में युवक युवती के घर पहुंचा तो उसका शव कमरे में लटका मिला.    

दअरसल, एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा दिव्या आर्या की सुसाइड का मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके का है. रविवार देर शाम दिव्या ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई. इसके बाद उसने अपने एक दोस्त को मैसेज भेजकर अपने मोबाइल का पासवर्ड (पिन कोड) शेयर किया. 

'मम्मी टॉयलेट टैंक में हैं'... 4 साल के बच्चे ने सबके सामने खोला पिता का राज, हत्या कर कहा था- पत्नी छोड़ गई

दोस्त ने किए 40 कॉल 

अचानक आए इस मैसेज को देखकर उसने तुरंत दिव्या को फोन करना शुरू किया. एक के बाद एक उसने करीब 40 कॉल किए, लेकिन दिव्या ने एक भी कॉल रिसीव नहीं किया. घबराया हुआ दोस्त आनन-फानन में दिव्या के घर पहुंचा, जहां उसने दिव्या को कमरे में फंदे पर लटका देखा.

घर में मौजूद था परिवार, पर नहीं लगी भनक

जिस वक्त दिव्या ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उसका पूरा परिवार दूसरे कमरे में मौजूद था. लेकिन, किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बगल के कमरे में दिव्या ऐसा कदम उठा लेगी. परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

'घर में सोने-चांदी के गहने गढ़े हैं'... यह सुनते ही डोला जीजा का ईमान, साले के घर डकैत भेज सब खुदवाया, 7 गिरफ्तार

4 बहनों में सबसे बड़ी थी दिव्या, मां पर था बोझ

दिव्या की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वह अपनी चार बहनों में सबसे बड़ी थी और एमबीपीजी कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी. उसके पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी. मां मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती है.  सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है.  

Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 

(हर्ष रावत की रिपोर्ट)  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com