उत्तराखंड के हिल स्टेशन पर पर्यटकों की भीड़ अक्सर वीकेंड पड़ने पर बढ़ जाती है और पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ-साथ ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ जाती है. उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल ,कौसनी, चकराता जैसे हिल स्टेशन पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ ट्रैफिक जाम भी बढ़ जाता है. इसके साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश मैं भी ट्रैफिक जाम बढ़ जाता है. इसकी वजह अक्सर जब भी वीकेंड आता है, यानी शनिवार और रविवार का दिन आता है तब दिल्ली पंजाब उत्तर प्रदेश हरियाणा यहां तक की राजस्थान से भी पर्यटक इन हिल स्टेशन और धार्मिक नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश में आ जाते हैं. अब जबकि वीकेंड में 3 दिन छुट्टियां है तो ऐसे में पर्यटकों की संख्या अब शनिवार और रविवार को ज्यादा देखने को मिलेगी.
अक्टूबर का महीना जैसे ही शुरू होता है इस अक्टूबर के महीने को फेस्टिवल सीजन भी कहा जाता है और फेस्टिवल सीजन में जब भी वीकेंड में छुट्टियां पड़ती है. तब पर्यटक न सिर्फ पर्यटक स्थलों पर घूमने पहुंचते हैं बल्कि ऋषिकेश और हरिद्वार में भी भारी संख्या में आते हैं. मसूरी और नैनीताल में अक्सर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं इसके साथ ही ऋषिकेश और हरिद्वार में ही भारी संख्या में पर्यटक आते हैं. इसकी मुख्य वजह सबसे पहले दिल्ली देहरादून, चंडीगढ़ देहरादून, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 8 और 6 लेन बेहतरीन शानदार हाईवे बना है. जिससे अब पर्यटक अपने वाहन लेकर सीधे उत्तराखंड के पर्यटक स्थल और तीर्थ स्थलों पर घूमने पहुंच जाते हैं. दूसरा कारण ऋषिकेश में राफ्टिंग सीजन शुरू हो चुका है और राफ्टिंग सीजन में दिल्ली गुड़गांव चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र से राफ्टिंग का लुफ्त उठाने पर्यटक पहुंचते हैं और तीसरी वजह परिवार के साथ मसूरी और नैनीताल जैसे हिल स्टेशन पर पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचते हैं.

जब भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों और ऋषिकेश और हरिद्वार में पहुंचते हैं तो ऐसे में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की हो जाती है. ऐसे में अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर दिखती है जिसमें पर्यटक घंटे घंटे तक ट्रैफिक में फंसे हुए देखते हैं. ट्रैफिक में पर्यटक न फंसे इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने नैनीताल मसूरी और ऋषिकेश के साथ-साथ हरिद्वार के लिए ट्रैफिक रूट प्लान बनाया है और इस प्लान के तहत पर्यटकों को इन क्षेत्रों में आसानी से बिना किसी जम के पहुंचने का दावा पुलिस ने किया है.
ट्रैफिक रूट प्लान में 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक रूट प्लान बनाया है. जिसमें यातायात व्यवस्था के सुचारु रखने के लिए सभी ड्यूटी प्वाइंटों एवं डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात कर्मियों को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आम लोगों के साथ पर्यटकों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

देहरादून पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी रूट प्लान एवं डायवर्जन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें, जिससे सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.
दिल्ली / हरियाणा / गाजियाबाद / मेरठ / मुज्जफरनगर / सहारनपुर / रुडकी से मसूरी / चकराता जाने वाले वाहनों का रुट प्लान -(उत्तर प्रदेश / हिमाचल प्रदेश) से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान)
1- एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए प्लान A- डाटकाली आरटीओ चैकपोस्ट - ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- आई0एस0बी0टी0- शिमला बाईपास सेंट ज्यूड चौक- कमला पैलेस- बल्लीवाला फ्लाई ओवर -बल्लूपुर - कैन्ट तिराहा - सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा- पुरकुल गांव तिराहा - कुठालगेट - मसूरी
प्लान B – शिमला बाईपास - सेन्ट ज्यूड चौक-कमला पैलेस बल्लूपुर चौक- कैण्ट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गाँव-किमाडी से हाथीपांव होते हुये मसूरी जा सकेंगे.
2- एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता) के लिए डाटकाली- आरटीओ चैकपोस्ट- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा - GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक- नया गांव सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर - लांघा रोड़ से चकराता
3- प्रेमनगर - बल्लूपुर चैक कौलागढ कैन्ट तिराहा - सफ्लाई डिपो- किमाड़ी-लम्बीधार- हाथीपांव -जीरो बैंड - मसूरी
वापसी का रुट प्लान-
मसूरी से हिमाचल जाने वाले वाहनों के लिए -
कुठालगेट पुराना राजपुर रोड़ - सांई मंदिर डायवर्जन- जोहड़ी गांव कट से सी0एस0डी0 तिराहा – कैन्ट तिराहा - बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक
मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए -
कुठालगेट- पुराना राजपुर रोड़- सांईमंदिर – डायवर्जन- दिलाराम-यू0के0लिप्टस-ई0सी0 रोड़- फब्बारा चौक- रिस्पना पुल- आई0एस0बी0टी0- आशारोड़ी.
मसूरी से ऋषिकेश मार्ग
कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर-किरशाली चौक - कालागांव- मालदेवता- थानों रोड़-भानियावाला तिराहा - ऋषिकेश.
ऋषिकेश / हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट:-
(i) ऋषिकेश - एयरपोर्ट तिराहा - एस0डी0आर0एफ0 तिराहा-थानो रोड़-महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी.
(ii) डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला - पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी.
ट्रैफिक का दबाव होने की स्थिति में
(i) डोईवाला – मियावाला- नत्थूवाला- पुलिया नं0 6- लाडपुर- सहस्त्रधारा क्रासिंग आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक - सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी.
(ii) नेपाली फार्म तिराहा - भानियावाला तिराहा पी0एन0बी0 तिराहा थानो रोड़ - महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क- किरशाली चौक - सांई मन्दिर तिराहा -डाईवर्जन - कोठालगेट- मसूरी.
(iii) हरबर्टपुर - विकासनगर- आरा मशीन बाड़वाला जुड्डो- यमुना पुल कैप्टी फॉल- मसूरी
वापसी के लिए रुट -
ऋषिकेश के लिए - मसूरी कोठाल गेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा थानो रोड़ तिराहा - ऋषिकेश
हरिद्वार के लिए - मसूरी कोठाल गेट - ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा - किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा थानो रोड़ तिराहा- भानियवाला - हरिद्वार.
देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान -
1- पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर -
मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा.
2- सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर -
एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा.
1- सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर
सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जायेगा.
2- गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर
गुच्चुपानी तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा.
मसूरी में पार्किंग और ट्रैफिक प्लान
प्लान-A
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा.
मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान B को लागू किया जाएगा.
प्लान-B
इस प्लान के अन्तर्गत पर्यटकों के वाहनो को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जायेगा, जहां से पर्यटको को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा.
किंग क्रेग पार्किंग फुल होने की दशा मे प्लान C को लागू किया जाएगा.
प्लान-C
इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से से हाथीपाँव रोड होते हुये जीरो प्वांइट की ओर डायर्वट किया जायेगा तथा मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जायेगा.
ऋषिकेश का ट्रैफिक प्लान
रिजल्ट को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लॉन तैयार किया गया है. इसके अन्तर्गत स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप यातायात प्रबन्धन से सम्बन्धित Plan A, Plan B, Plan C बनाये गये है, जो यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर लागू किया जायेगा.
यह भी पढ़ें- केवल 5 हजार रुपये में घूम आएं ये उत्तराखंड के 3 गांव, दिल्ली-NCR वालों के लिए परफेक्ट है ये लॉन्ग वीकेंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं