अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और वीकेंड पर कुछ दिन शहर की भागदौड़ से दूर बिताना चाहते हैं, तो इसके लिए हमेशा बड़ा बजट जरूरी नहीं है. मुक्तेश्वर, औली और बिनसर अपने शांत माहौल, पहाड़ों और खूबसूरत नजारों के लिए पसंद किए जाते हैं. कम बजट में ट्रिप प्लान करते समय आने-जाने का किराया, होटल, खाना और स्थानीय घूमने का खर्च पहले से जोड़ना जरूरी है. ट्रैवल एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रुप में यात्रा करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट चुनने और बजट होटल या होमस्टे की पहले से बुकिंग करने से खर्च नियंत्रित किया जा सकता है. हालांकि सीजन, ट्रांसपोर्ट और गतिविधियों के हिसाब से कुल बजट बदल सकता है. हालांकि अगर आप कार से सफर कर रहे हैं तो चार लोगों का ग्रुप बनाकर जाएं. मुक्तेश्वर, औली और बिनसर में किसी एक ट्रीप का चयन करें और उसी का प्लान करें. ग्रुप में जाने पर एक आदमी का लगभग 5 हजार के आसपास ही बजट बनेगा. आप कम बजट में खूबसूरत वादियों का मजा लेकर आ सकते हैं.
मुक्तेश्वर में पहाड़ और सुकून दोनों

सबसे पहले दिल्ली एनसीआर से वीकेंड ट्रिप के लिए मुक्तेश्वर एक विकल्प हो सकता है. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मौजूद यह जगह हिमालयी नजारों, जंगलों और शांत माहौल के लिए जानी जाती है. यहां मुक्तेश्वर मंदिर और चौली की जाली खास आकर्षण हैं. चौली की जाली मुक्तेश्वर मंदिर के पीछे चट्टानी क्षेत्र में स्थित है और यहां से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. कम बजट में जाने वालों के लिए होमस्टे या बजट होटल चुनना और पहले से बुकिंग करनाा अच्छा हो सकता है. खाने और स्थानीय ट्रांसपोर्ट का खर्च भी पहले ही जोड़ लें.
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: पिंडदान और श्राद्ध के लिए दिल्ली से गया कैसे पहुंचे, यहां जानिए रूट और पूरी डिटेल
औली में पहाड़ों के साथ करें एडवेंचर

इसके अलावा, अगर आपको पहाड़ों के साथ एडवेंचर पसंद है, तो औली का प्लान बनाया जा सकता है. उत्तराखंड पर्यटन के मुताबिक औली करीब 2,800 मीटर की ऊंचाई पर है और इसे देश के प्रमुख स्कीइंग डेस्टिनेशन में गिना जाता है. यहां गुरसों बुग्याल, औली आर्टिफिशियल लेक और हिमालयी चोटियों के नजाारे आकर्षित करते हैं. हालांकि औली की यात्रा में 5 हजार रुपये का बजट तभी व्यावहारिक हो सकता है, जब ग्रुप में यात्रा हो और सस्ता ट्रांसपोर्ट व ठहरने का विकल्प चुना जााए. स्कीइंग जैसी एक्टिविटी का खर्च अलग से जोड़ना होगा.
बिनसर में जंगल और हिमालय का नजारा

शांत जगह पसंद करने वालों के लिए बिनसर अच्छा विकल्प हो सकता है. यह कुमाऊं क्षेत्र में स्थित खूबसूरत पहाड़ी इलाका है. यहां बिनसर वन्यजीव अभयारण्य, जीरो पॉइंट और जंगलों के बीच नेचर वॉक जैसे अनुभव मिलते हैं. उत्तराखंड पर्यटन के अनुसार यहां से हिमालय की कई चोटियों के शानदार नजारे दिखाई देते हैं. ट्रैवल एक्सपर्ट्स की सलााह है कि कम बजट वाली ट्रिप में ऑफ-सीजन या पहले से बुकिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ग्रुप ट्रैवल जैसे विकल्पों पर ध्याान दें. इससे यात्रा का कुल खर्च नियंत्रित किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- उल्टा घर, उल्टी गाड़ी, हवा में उड़ती साइकिल, खाना फ्री, दिल्ली से 2 घंटे दूर है यह अनोखा घर, इस वीकेंड घूम आइए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं