उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. हालाकत ये है कि कई बार हाईवे तक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को भीड़ नियंत्रण करने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. भीड़ को संभाल रहे पुलिस वालों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि भीड़ किस तरह लाइन व्यवस्था को बार-बार तोड़ रही हैं.
बद्रीनाथ हाईवे पर धारी देवी से नरकोटा तक लगा जाम
वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज ने चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. लगातार खराब मौसम और भारी वाहनों के दबाव के बीच बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारी देवी से लेकर सम्राट होटल नरकोटा तक लंबा जाम लग गया, जिससे हजारों तीर्थयात्री और पर्यटक घंटों तक सड़क पर फंसे रहने को मजबूर हो गए. इस जाम का सबसे अधिक असर बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, रुद्रनाथ, कल्पेश्वर और त्रियुगीनारायण धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं पर पड़ा. दूर-दराज राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. कई वाहनों में छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे, जिन्हें लंबे इंतजार के कारण परेशानियों से गुजरना पड़ रहा.
यह भी पढ़ें- नोएडा के सेक्टर 150 में गड्ढे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रेस्क्यू करने वाले मोनिंदर गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप
मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और यात्रा से पूर्व मौसम व यातायात संबंधी जानकारी प्राप्त करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें- चिराग त्यागी हत्याकांड: न्याय के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग ने पकड़ा जोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं