विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 150 में गड्ढे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रेस्क्यू करने वाले मोनिंदर गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप

नोएडा के सेक्टर 150 में पानी से भरे गड्ढे में गिरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता का रेस्क्यू कर सुर्खियों में आए मोनिंदर को नॉलेज पार्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों से रंगदारी मांगने का आरोप है.

नोएडा के सेक्टर 150 में गड्ढे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रेस्क्यू करने वाले मोनिंदर गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप
नोएडा पुलिस की गिरफ्त में मोनिंदर और उसके भाई नरेंद्र
Narendra Thakur
  • नोएडा सेक्टर 150 में रंगदारी मांगने के आरोप में मोनिंदर और उसके भाई को नॉलेज पार्क पुलिस ने गिरफ्तार किया है
  • आरोप है कि ये दोनों रेस्टोरेंट संचालकों और ढाबे वालों से हर महीने 20-25 हजार रुपये रंगदारी मांगते थे
  • पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Noida News: नोएडा के सेक्टर 150 में गहरे गड्ढे में उतरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता का रेस्क्यू करने वाले  मनिंदर  और उसके भाई को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया है.  इनके खिलाफ रेस्टोरेंट संचालकों और  ढाबे  वालों को डरा धमकाकर महीने के हिसाब से 20-25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप हैं. 

पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोप है कि ये लोग आए दिन रेस्टोरेंट संचालकों व ढकेल वालों को डरा धमकाकर हर महीने के हिसाब से 20-25 हजार रुपये की रंगदारी मांगते थे. इसको लेकर एक पीड़ित के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हो दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके अन्य आपराधिक  इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई 2025 में भी हो चुकी है.

रंगदारों के खिलाफ पुलिस का अभियान

दरअसल, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर रेस्टोरेंट और ढाबे वाले से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखी है. इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा और अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा की देखरेख में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर 150 नोएडा  से समस्तीपुर के गढ़ी निवासी मोनिन्द्र और नरेंद्र को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड में फरिश्ता बना ये गद्दे वाला, डेढ़ लाख का नुकसान कराकर बचाईं 12 जानें

गौरतलब  है कि नोएडा के सेक्टर 150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में गिर गई थी. उस दौरान मोनिंदर ने ही दावा किया गया था कि युवराज को किसी तरह की मदद नहीं मिली थी. उन्होंने खुद ही पानी में उतर कर उसका रेस्क्यू किया था, तभी से मनिंदर काफी चर्चा में आ गया था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड में बड़ा अपडेट: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com