विज्ञापन

केदारनाथ धाम: मंत्री हो या संत्री... सबको कटवानी पड़ेगी ₹1100 की पर्ची, पंडा-पुरोहितों पर भी नई व्यवस्था लागू 

केदारनाथ धाम में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अब “सुगम दर्शन” के लिए ₹1100 शुल्क अनिवार्य होगा और यह नियम मंत्री से लेकर आम श्रद्धालु तक सभी पर लागू होगा. बीकेटीसी की नई एसओपी के तहत पंडा-पुरोहितों और उनके यजमानों पर भी यह व्यवस्था लागू होगी.

केदारनाथ धाम: मंत्री हो या संत्री... सबको कटवानी पड़ेगी ₹1100 की पर्ची, पंडा-पुरोहितों पर भी नई व्यवस्था लागू 

यदि आप भी केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो ये आपके लिए बहुत जरूरी खबर है. केदारनाथ धाम में दर्शन की व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. अब यहां मंत्री हो या आम श्रद्धालु, सभी को “सुगम दर्शन” के लिए ₹1100 की पर्ची कटवानी होगी. बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के इस फैसले के बाद धाम में नई बहस छिड़ गई है. खास बात यह है कि इस व्यवस्था का असर अब पंडा-पुरोहितों और उनके यजमानों पर भी पड़ेगा, जिससे वर्षों से चली आ रही परंपराओं में बदलाव देखने को मिलेगा.

रोहित डिमरी की रिपोर्ट...

नई व्यवस्था क्यों लागू की गई?

बीकेटीसी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह नई व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि केदारनाथ यात्रा को ज्यादा व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके. हर साल बढ़ती भीड़, मौसम की मार और लंबी कतारों के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी. इन्हीं समस्याओं को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है.

₹1100 में मिलेगा “सुगम दर्शन”

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को ₹1100 का शुल्क देकर तय समय पर “सुगम दर्शन” की सुविधा दी जाएगी. इससे लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने की परेशानी से राहत मिलेगी. खासतौर पर बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार श्रद्धालुओं के लिए यह व्यवस्था राहत देने वाली मानी जा रही है.

पंडा-पुरोहितों पर भी लागू होंगे नियम

इस फैसले की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि अब यह नियम पंडा-पुरोहितों और उनके यजमानों पर भी लागू होगा. पहले पारंपरिक तौर पर कई लोगों को सीधा दर्शन मिल जाता था, लेकिन अब उन्हें भी तय प्रक्रिया के तहत पर्ची कटवानी होगी. इसे बीकेटीसी की ओर से व्यवस्था पर सख्ती बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है.

वीआईपी कल्चर पर लगेगी लगाम

नई एसओपी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इससे वीआईपी कल्चर पर काफी हद तक रोक लगेगी. अब रसूख या सिफारिश से नहीं, बल्कि तय नियम और शुल्क के आधार पर ही दर्शन का मौका मिलेगा. यानी अब बाबा के दरबार में सबके लिए एक जैसा नियम लागू होगा.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस फैसले पर लोगों की राय अलग-अलग है. कुछ श्रद्धालु इसे बेहतर व्यवस्था और सुरक्षित यात्रा की दिशा में जरूरी कदम मान रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे आस्था पर आर्थिक बोझ बताकर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

इन दिनों केदारनाथ में भारी भीड़ उमड़ रही है. ऊपर से बारिश और ठंडी हवाओं के चलते व्यवस्थाएं संभालना चुनौती बन जाता है. ऐसे में बीकेटीसी का यह नया नियम आने वाले समय में यात्रा की व्यवस्था को बदल सकता है. 

लेखक के बारे में
img
धीरज आव्हाड़
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath Darshan 1100 Fee, BKTC New SOP Kedarnath, Kedarnath VIP Darshan Rule 2026, Kedarnath Pilgrimage Latest News, Kedarnath Temple Darshan System, Kedarnath Yatra Rules India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com