- आईएएस अपूर्वा पाण्डे उत्तराखंड की सबसे युवा जिला कलेक्टर हैं, जिन्होंने ३० वर्ष की उम्र में बागेश्वर पद संभाला
- उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा २०१७ में ऑल इंडिया ३९वीं रैंक हासिल की थी और दो प्रयासों में सफलता पाई
- अपूर्वा पाण्डे अल्मोड़ा की निवासी हैं, जिनका शैक्षिक मार्ग मैकेनिकल इंजीनियरिंग बीटेक से होकर गुजरा है
IAS Apurva Pandey Youngest Collector Bageshwar Uttarakhand: देवभूमि की वादियों में पली-बढ़ी 'मन्नू' ने जब पहली बार आईएएस बनने का सपना देखा था, तब शायद ही किसी ने सोचा था कि वही लड़की एक दिन अपने ही राज्य उत्तराखंड की सबसे युवा डीएम बनकर इतिहास रचेगी! हम बात कर रहे हैं आईएएस अपूर्वा पाण्डे की, जो वर्तमान में उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर की जिला कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही हैं. उत्तराखंड की यंगेस्ट डीएम हैं. पिछले दिनों ऐसी ही कहानी गुजरात कैडर के आईएएस गंगासिंह राजपुरोहित की सामने आई. वे गुजरात में सबसे कम उम्र के जिला कलेक्टर हैं. वर्तमान में नर्मदा जिले में सेवाएं दे रहे हैं.
आईएएस अपूर्वा पाण्डे की यूपीएससी रैंक 39
बात उत्तराखंड में सबसे कम उम्र की जिला कलेक्टर आईएएस अपूर्वा पाण्डे की करें तो इन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया 39वीं रैंक हासिल की. महज 23 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षा निकालने से लेकर 30 साल की उम्र में प्रदेश की सबसे युवा कलेक्टर बनने तक का उनका यह सफर जितना प्रेरणादायक है, उतना ही शानदार भी.
यह भी पढ़ें- IAS अनुप गर्ग-IPS साक्षी जमुआर की लव स्टोरी: UPSC में दिए 8 अटेम्प्ट, शादी के बाद अब 2,524 KM की दूरी खत्म

ias Apurva pandey uttarakhand youngest collector bageshwar success story
अल्मोड़ा की रहने वाली हैं आईएएस अपूर्वा पाण्डे
आईएएस अपूर्वा पाण्डे मूल रूप से अल्मोड़ा शहर की रहने वाली हैं. उनका जन्म 29 अप्रैल 1994 को हुआ. उनकी माता मीना पांडेय जीजीआईसी नैनीताल में रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं, जबकि पिता किशन चंद्र पांडेय कोटाबाग पॉलिटेक्निक में अध्यापक रहे हैं. घर में सभी प्यार से उन्हें "मन्नू" कहकर पुकारते हैं. इनको यूपीएससी के दूसरे प्रयास में सफलता हासिल हुई.
अपूर्वा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरीज़ स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद बीरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की.
यह भी पढ़ें- IPS हितिका वासल: मध्य प्रदेश में CCTV कैमरों का स्मार्ट यूज कोई इस SP से सीखे, अब IAS बने जिला कलेक्टर

ias Apurva pandey uttarakhand youngest collector bageshwar success story
बागेश्वर से पहले कई प्रशासनिक पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में कुल 13 कलेक्टर हैं. उनमें सबसे कम उम्र 33 वर्षीय अपूर्वा पाण्डे की है. बागेश्वर से पहले अपूर्वा पाण्डे अपर सचिव (पेयजल एवं गृह विभाग), निदेशक (स्वजल) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पौड़ी गढ़वाल के पदों पर तैनात रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने रानीखेत, रुड़की और देहरादून में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं.
यह भी पढ़ें- MP में 'पावर कपल' का जलवा: IAS पति बने मंदसौर कलेक्टर तो IPS पत्नी के हाथ में गुना SP की कमान

ias Apurva pandey uttarakhand youngest collector bageshwar success story
बागेश्वर में प्राथमिकताएं: आपदा प्रबंधन और जनसुनवाई पर विशेष जोर
जनपद बागेश्वर में कलेक्टर का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए. मानसून के दौरान भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जा सके.
इसके अतिरिक्त, उन्होंने अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की है. उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप नदी के किनारों और संवेदनशील क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है. साथ ही, जनसुनवाई और शिकायत निवारण को प्राथमिकता देते हुए तहसील दिवस और 'जनता दरबार' के माध्यम से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया है.
यह भी पढ़ें- Success Story: किसान की बेटी IAS मिशा सिंह बनीं जिला कलेक्टर, बताया-कैसे हैंडल करती हैं पॉलिटिकल प्रेशर?

ias Apurva pandey uttarakhand youngest collector bageshwar success story
किताबों और वाद-विवाद का रहा है विशेष शौक
अपूर्वा पाण्डे को बचपन से ही किताबें पढ़ने और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का शौक रहा है. उन्होंने कई वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी जीते हैं. उनका मानना है कि नियमित पढ़ने की आदत और प्रभावी अभिव्यक्ति की क्षमता ने यूपीएससी की तैयारी में उनकी काफी मदद की.
-मुनेश चौहान की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- IAS Ravi Sihag: पत्नी आईएएस इशिता राठी को भी J&k में पोस्टिंग, शादी 6 माह के बाद 3271 KM की दूरी खत्म
यह भी पढ़ें- IAS गंगा सिंह राजपुरोहित: राजस्थान के छोटे से गांव ने गुजरात को दिया यंगेस्ट कलेक्टर, नर्मदा DM बन रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं