विज्ञापन

हरिद्वार में सरेआम गुंडागर्दी, क्रिकेट विवाद में युवक को सड़क पर घसीटकर पीटा

हरिद्वार के कनखल इलाके में क्रिकेट विवाद के चलते सरेआम युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. 6-7 लड़कों ने युवक को बाइक से खींचकर सड़क पर गिराया और विकेट-डंडों से हमला कर दिया.

हरिद्वार में सरेआम गुंडागर्दी, क्रिकेट विवाद में युवक को सड़क पर घसीटकर पीटा

हरिद्वार के कनखल इलाके में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां क्रिकेट के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. सड़क पर दिनदहाड़े 6-7 लड़कों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा. हमलावरों ने युवक को बाइक से खींचकर जमीन पर गिराया और विकेट व डंडों से मारना शुरू कर दिया. इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए.

क्रिकेट विवाद बना हिंसा की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक दोपहिया वाहन पर क्रिकेट किट लेकर जा रहे थे, तभी कुछ लड़के उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए. बताया जा रहा है कि क्रिकेट ग्राउंड में पहले हुए किसी विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई.

सड़क पर घसीटकर की पिटाई

आरोप है कि 6-7 लड़कों ने एक युवक को जबरदस्ती उसकी बाइक से उतारा और सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद विकेट और डंडों से उस पर हमला कर दिया. बीच सड़क पर हुई इस मारपीट से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर वार करते रहे.

लोगों के पहुंचने पर भागे आरोपी

घटना को बढ़ता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया. लोगों की भीड़ जुटते देख हमलावर मौके से भाग निकले. जिन युवक-युवकों के साथ मारपीट हुई थी, उन्हें भी स्थानीय लोगों ने समझाकर शांत कराया और घर भेज दिया.

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर कराया शांत

घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. मारपीट में शामिल सभी लड़कों को थाने बुलाया गया, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराने की सख्त हिदायत दी. परिजनों को भी चेतावनी दी गई है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

लेखक के बारे में
img
राहुल चौहान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar Viral Video, Road Fight Video, Youth Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com