Ambedkar Park Statue Vandalism: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आंबेडकर जयंती के महज़ दो दिन बाद शुक्रवार को माहौल अचानक तब बिगड़ गया, जब आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि बीती रात 10 से 11 बजे रात की दरम्यान आंबेडकर पार्क में लगी मूर्ति की उंगली टूटने की खबर फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हो गए.
गांव में बीजेपी नेता अजय प्रताप का जन्मदिन मनाया जा रहा था
रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर छंगा का है, जहां गांव में बीजेपी नेता अजय प्रताप का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान आंबेडकर पार्क में लगी मूर्ति की उंगली टूटने की खबर फैल गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके कई लोगों के घायल होने की खबर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घटना को लेकर दलित समाज के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं
घटना को लेकर दलित समाज के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कुछ लोग पहले आंबेडकर पार्क में पहुंचे, वहां शराब पी और उसके बाद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. लोगों का यह भी आरोप है कि उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और माहौल को जानबूझकर खराब किया गया.
बाबा साहब की मूर्ति के साथ अपमानजनक हरकत करने का आरोप
महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बाबा साहब की मूर्ति के साथ अपमानजनक हरकत की गई, जिससे पूरे समाज में गुस्सा फैल गया. इन आरोपों के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.
'भाजपा नेता के समर्थकों द्वारा बाबा साहब की मूर्ति खंडित की गई'
स्थानीय विशाल ने कहा कि गांव में भाजपा नेता की जन्मदिन की पार्टी थी, तभी उनके समर्थकों ने बाबा साहब की मूर्ति खंडित की और जाति सूचक शब्द भी बोलकर लाठी-डंडों से उन्हें पीटा गया. ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को गांव में भीमराव अंबेडकर जयंती पर रैली निकाली गई थी, उस रैली में भाजपा नेता को नहीं बुलाया गया था, इसलिए ही उनके समर्थन में बाबा साहब की मूर्ति खंडित कर दी गई.
'भाजपा नेता को नहीं बुलाया,इससे नाराज होकर मूर्ति खंडित की गई'
स्थानीय महिला श्वेता के मुताबिक पिछले साल बाबा आंबेडकर साब की मूर्ति की स्थापना हुई थी. इस बार 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई थी, लेकिन भाजपा नेता को नहीं बुलाया था इसी से नाराज होकर उन्होंने और उनके समर्थकों ने बाबा साहब की मूर्ति खंडित कर दी और हम सब लोगों को भी घर में घुसकर मारपीट की पथराव किया और गाड़ियां भी तोड़ दी गई.
-मिर्जा गालिब की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं