विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

गंगा दशहरा आज, हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे

इस दिन गंगा स्नान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है. जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन व 27 सेक्टर में विभाजित करके सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

गंगा दशहरा आज, हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे
हरिद्वार:

आज गंगा दशहरा का स्नान पर्व है. आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था और पहली बार मां गंगा धरती पर हरिद्वार में अवतरित हुई थीं. इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमङ रही है. बङी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हर की पौङी पर सुबह से गंगा स्नान कर रहें हैं.

माना जाता है कि मां गंगा ने आज के दिन ही घरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था, इसीलिए आज के दिन हर की पौङी पर ब्रह्मकुंङ में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है.

इस दिन गंगा स्नान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है. जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन व 27 सेक्टर में विभाजित करके सुरक्षा बल तैनात किया गया है. साथ ही ट्रैफिक को लेकर डाइवर्जन प्लान तैयार किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganga Dashahara, Ganga Snan, Haridwar Ganga Dashahara, Har Ki Pauri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com