विज्ञापन

ऑनलाइन पेपर मंगवाकर छापते थे नकली नोट, हरिद्वार में पुल‍िस ने गिरोह के 3 सदस्‍यों को क‍िया गिरफ्तार

हरिद्वार की कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश क‍िया है. पुल‍िस ने बीते शनिवार को 52,500 रुपये के नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

ऑनलाइन पेपर मंगवाकर छापते थे नकली नोट, हरिद्वार में पुल‍िस ने गिरोह के 3 सदस्‍यों को क‍िया गिरफ्तार
नकली नोट छापने वाले ग‍िरोह का पर्दाफाश करती पुल‍िस.

हरिद्वार की कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश क‍िया है. पुल‍िस ने बीते शनिवार को 52,500 रुपये के नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.  मामले की जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग म‍िले, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. सोमवार को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति एक कार से नकली नोट छापने से संबंधित उपकरण और छपे हुए नकली नोटों को ठिकाने लगाने के ल‍िए बड़ापुर, बिजनौर की ओर जाने वाले हैं. 

सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लालढांग तिराहे के पास घेराबंदी की और वाहन को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया उनके कब्जे से नकली नोट बनाने में प्रयुक्त उपकरण और बड़ी मात्रा में जाली नोट बरामद क‍िए.  साथ ही उनके कब्जे से नकली नोट छापने में प्रयुक्त 4 नोट 500 रुपए के असली और जिन नोटों से आरोप‍ियों द्वारा नकली नोट छापे गये थे वह 25 पेपरशीट भी बरामद की है. इस पेपरशीट पर करीब 50 हजार रुपये के नकली नोट छपे हैं, जिनकी कटिंग होनी थी. इसके अलावा 1 लैपटॉप,  2 प्रिंटर बरामद हुए हैं. 

ऑनलाइन मंगवाते थे नोट छापने वाला पेपर

पुल‍िस पूछताछ में पता चला क‍ि आरोपी गुलजार ऑनलाइन नकली नोट छापने वाला पेपर मंगाता था, आरोपी शगुन असली नोट से फोटो खींचकर उसे सॉफ्टवेयर और एप की मदद से गुणवत्ता को बढ़ाता था, जिससे की नोट का प्रिंट सही आए. आरोपी देवेंद्र ने बताया कि इससे पहले उसने और गुलजार ने मिलकर बड़ापुर बिजनौर में भी करीब 1 लाख रुपये के नकली नोट छापे थे, उसमें से कुछ नोट खराब हो गये थे, लेकिन करीब 60 हजार रुपये के नकली नोट उन लोगों ने मार्केट में चलाये थे.  इसके बाद उनका लालच और बढ़ गया. इसलिए देवेंद्र और गुलजार ने अपने साथ देवेंद्र के जीजा शिवम व नोट की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शगुन जोशी को अपने गैंग में शामिल किया.  

तलाशी के दौरान म‍िले नकली नोट

एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में वन कर्मियों से मारपीट की गई थी. कुछ नकली नोट की भी बरामदगी की गई थी. जांच में आया कि ये नकली नोट के कार्य से जुड़े हैं. यह एक संगठित गिरोह है, कुछ बिना कटे हुए नोट की भी बरामदगी की गई. जब ये लोग एक कार से नोट छापने का समान लेकर जा रहे थे, तो तलाशी के दौरान इनको गिरफ्तार किया गया है. 

हरिद्वार जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, कार को बोलेरो ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar News, Uttarakhand News, Fake Currency, Haridwar Police, Haridwar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com