- यूपी सरकार दीपावली और छठ पर्व पर राज्य के लोगों को बिना रुकावट चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति करेगी
- ऊर्जा मंत्री ने त्योहारों के दौरान बिजली कटौती और गैरजरूरी शटडाउन पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए हैं
- केवल बड़े बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी, छोटे उपभोक्ताओं को परेशान नहीं किया जाएगा
दीपावली-छठ पर योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. त्योहारी सीजन में राज्य के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी, वो भी बिना किसी रुकावट. सरकार ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, इसलिए गैरजरूरी शटडाउन और बार-बार बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
दिवाली पर यूपी में बिजली कटौती न हो
बिजली विभाग के अधिकारियों से ऊर्जा मंत्री ने कहा कि त्योहार के समय बकाया वसूली के नाम पर लोगों के बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाने चाहिए. हालांकि बड़े और संगठित बिजली चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ नियम के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाए. लेकिन छोटे उपभोक्ताओं को फालतू ही परेशान नहीं किया जाए.
जरूरत के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाओ
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए हैं कि झटपट पोर्टल पर बिजली कनेक्शन को लेकर लंबित आवेदनों का तुरंत निस्तारण किया जाए और निरस्त किए गए आवेदनों की समीक्षा कर व्यवस्था में सुधार लाया जाए. उन्होंने साफ कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि दिवाली के मौके पर बिजली बिल नियमित जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बकायेदारों की वजह से ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या न झेलनी पड़े. जरूरत वाली जगहों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता तुरंत बढ़ाई जाए.
इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने नवंबर में बिजली बिलों में 9.70 प्रतिशत राहत पर उपभोक्ताओं को बधाई दी. बता दें कि इसका फायदा घरेलू, व्यावसायिक समेत अन्य श्रेणियों को सीधा फायदा लगातार पांचवें महीने मिलेगा.
नगर पंचायतों में भी मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति
नई नगर पंचायतों की बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यूपी के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में मुख्यालयों की तर्ज पर बिना बाधा और अच्छी क्वालिटी की बिजली मुहैया कराई जाए. जरूरत पड़ने पर नगर विकास विभाग अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराएगा. इसलिए बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम हो. ऊर्जा मंत्री ने ये बात बैठक के दौरान कही. इस दौरान प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार, एमडी मयूर माहेश्वरी सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-योगी सरकार के सुशासन का बजा डंका, IIPA की UP शाखा बनी देश में नंबर-1, मिलेगा बेस्ट परफॉर्मिंग का अवॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं