विज्ञापन

जलाने की कोशिश करता रहा, लेकन CM योगी का पोस्टर जला नहीं, आखिर में पुलिस वालों ने छीन लिया

वीडियो में कुछ लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. हालांकि, कई प्रयासों के बावजूद पोस्टर पूरी तरह नहीं जल पाता.

  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है.
  • SP के अधिवक्ता सभा ने कमिश्नरी चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जलाने का प्रयास किया.
  • पुलिसकर्मी ने पोस्टर से आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और विवाद को बढ़ने से रोका.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कई जगहों पर लगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर को लेकर सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है. अब समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा ने कमिश्नरी चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो जलाकर विरोध जताया. हालांकि दरोगा ने फोटो छीन लिया और फोटो पूरा जला नहीं.

समाजवादी अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के पोस्टर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की. जैसे ही पोस्टर में आग लगी, मौके पर मौजूद दरोगा ने पोस्टर छीन लिया और आग बुझा दी. घटना के दौरान कमिश्नरी चौराहे पर हंगामे की स्थिति बन गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, आग तुरंत बुझ जाती है. इसके बाद वे दोबारा पेट्रोल डालकर तस्वीर को जलाने का प्रयास करते हैं. इसी दौरान मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी पहुंच जाता है, तस्वीर को उनके कब्जे से छीन लेता है और आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लेता है.

समाजवादी अधिवक्ता सभा ने अखिलेश यादव के पोस्टर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए विरोध दर्ज कराया। अब पोस्टर वार के जवाब में पोस्टर जलाने का मामला सामने आने के बाद मेरठ की सियासत और गरमाती नजर आ रही है. हालांकि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इस मामले में अनिल वर्मा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें : पंजाब 2027 की जंग घर से शुरू, रक्षाबंधन के बहाने ताकत परख रही हैं पार्टियां, अपने कैडर को साधने में जुटीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com