उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में शनिवार 19 सितंबर को लखनऊ के लोकभवन सभागार में कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न विभागों में चयनित 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे. इसके अलावा 797 अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. सरकार की ओर से कुल 818 युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और आयुष विभाग से जुड़े विभागों के जरिए रोजगार दिया गया है.
48 अभ्यर्थियों को यहां मिला रोजगार
नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के तहत विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशक भी शामिल हैं. इस श्रेणी में 48 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इनमें मैकेनिक (ट्रैक्टर), पेंटर (सामान्य), सर्वेयर, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर गुड्स मेकर, वायरमैन और प्लंबर जैसे पद शामिल हैं. प्लंबर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 31 है, जबकि मैकेनिक (ट्रैक्टर) के 6, वायरमैन के 4 और पेंटर (सामान्य) के 4 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.
स्वास्थ्य विभाग में 357 एक्सरे-टेक्नीशियन को मिलेगा नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, कानपुर के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के नौ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इन सहायक सांख्यिकीय अधिकारियों की नियुक्ति से विभागीय स्तर पर आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण और विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित सांख्यिकीय कार्यों को गति मिलेगी.
एक नजर में नियुक्तियां
- व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विभिन्न ट्रेडों में अनुदेशक : 48
- उद्योग विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी: 9
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में एक्सरे-टेक्नीशियन: 357
- होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी समेत विभिन्न पद: 404
51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी, 20वें रोजगार मेले में PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र
'JSSC-CGL परीक्षा रद्द करना ही समाधान', झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं