बसपा सुपीमो मायावती (फाइल फोटो)
- श्रीकांत शर्मा ने बोला मायावती और अखिलेश पर हमला
- उन्होंने कहा, चीनी मिल स्कैम का सच CBI जांच से सामने आएगा
- उन्होंने कांग्रेस और रालोद पर ‘‘मूक दर्शक’’ बने होने का आरोप लगाया
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मायावती सरकार के समय उत्तर प्रदेश में 21 चीनी मिलों की ‘‘औने पौने दाम’’ पर बिक्री की सीबीआई जांच से सच सामने आएगा और इससे बसपा तथा सपा के बीच ‘‘भ्रष्टाचार के समझौते’’ का भंडाफोड़ होगा. उन्होंने कहा, ‘‘ बसपा सरकार (2007 से 2012) के दौरान जब मायावती मुख्यमंत्री थीं तो 21 चीनी मिलें औने पौने दामों पर बेची गईं. कुछ ऐसी चीनी मिलें भी बेची गईं जहां काम जारी था."
यह भी पढ़ें: कुशीनगर हादसा : प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीएम योगी ने 'नौटंकी' बंद करने की नसीहत दी
उन्होंने कहा कि यह किसानों तथा राज्य की जनता के साथ धोखा है. इसके बाद सपा सत्ता में आई लेकिन अखिलेश यादव सरकार ने भी भ्रष्टाचार के इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.’’ शर्मा ने कहा , ‘‘ दरअसल, सपा और बसपा के बीच भ्रष्टाचार के मामले में एक समझौता है.’’
VIDEO: Exclusive: मायावती बोलीं- गठबंधन तो हो चुका है, 2019 में भी साथ लड़ेंगे चुनाव
उन्होंने कांग्रेस और रालोद पर ‘‘मूक दर्शक’’ बने होने का आरोप लगाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yogi Adityanath, Mayawati