विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे के 20 और मामले वापस लिए

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे के 20 और मामलों को वापस लेने की अनुमति दी है.

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे के 20 और मामले वापस लिए
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
  • मुजफ्फरनगर दंगे के 20 और मामले वापस
  • योगी सरकार ने अनुमति दी
  • कुल वापस लिए गए मामलों की संख्या 74 हो गई
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे के 20 और मामलों को वापस लेने की अनुमति दी है. इसके साथ मुजफ्फरनगर दंगे मामले में कुल वापस लिए गए मामलों की संख्या 74 हो गई. सरकार द्वारा जिन मामलों को वापस लेने की अनुमति दी गई है, वे पुलिस व जनता की तरफ से दर्ज किए गए हैं. ये सभी मामले आगजनी, चोरी व दंगे से जुड़े हैं और फुगना पुलिस थाने में दर्ज किए गए थे. इसमें से कुछ मामले भौराकलां, जनसठ, न्यू मंडी व कोतवाली पुलिस थानों में दर्ज किए गए थे. 

सोनभद्र हत्याकांड पर बोले सीएम योगी- कांग्रेस और सपा के जो भी नेता इसके पीछे हैं सजा के लिए तैयार रहें

योगी सरकार बीते साल से मुजफ्फरनगर दंगे के मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया में है. लोकसभा चुनाव से पहले 8 मार्च तक सात आदेशों में 48 मामलों को वापस लेने की अनुमति दी गई. अदालत में पांच मामलों को निपटाया गया, जबकि एक मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट दाखिल की है. लोकसभा चुनावों के बाद तीन आदेश जारी किए गए, इसमें दंगों के 20 मामलों को वापस लेने की अनुमति दी गई.


सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से कल मुलाकात करने पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

भारतीय जनता पार्टी विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सरकार ने 20 और मामलों को वापस लिए जाने की अनुमति दी है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस संदर्भ में आदेश प्राप्त हो गया है. योगी सरकार ने 92 दंगा मामलों में से अब तक 74 मामलों को वापस लेने की अनुमति दी है। 18 मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। दंगों के बाद पुलिस ने 500 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया था.

VIDEO: आजम खान की इमारतों पर योगी सरकार कर सकती है कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Muzaffarnagar Riots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com