विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2019

यूपी: मदरसों के विद्यार्थियों के लिए योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान- टॉपर्स को दिए जाएंगे 5-5 हजार रुपये

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के मदरसों के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. भाजपा सरकार ने मदरसों के टॉपर्स छात्रों को 5-5 हजार रुपए देने का फैसला किया है.

यूपी: मदरसों के विद्यार्थियों के लिए योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान- टॉपर्स को दिए जाएंगे 5-5 हजार रुपये
योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा ऐलान
  • मदरसों के विद्यार्थियों के लिए योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
  • टॉपर्स को दिए जाएंगे 5-5 हजार रुपये
  • यह जानकारी उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर दी है.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के मदरसों के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. भाजपा सरकार ने मदरसों के टॉपर्स छात्रों को 5-5 हजार रुपए देने का फैसला किया है. यह जानकारी उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर दी है. ट्वीट में लिखा है, 'मदरसों के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्‍कृत करेगी भाजपा सरकार. टॉपर छात्रों को 5-5 हजार रुपये ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे. लखनऊ में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करके सम्मानित किया जाएगा.'

राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड से NDA ने जिसे चुनाव में उतारा था, वह धोखाधड़ी के मामले में हुआ अरेस्ट

बता दें, हाल ही आई खबर के मुताबिक यूपी में योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा का कहना है कि अगर मदरसों के मौलाना और छात्र भगवा वस्त्र धारण करने लगें तो उनकी जिंदगी में उजाला आ जाएगा. उन्होंने कहा कि भगवा योगी जी का बनाया रंग नहीं, बल्कि अल्लाह की देन है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने NDTV से एक खास बातचीत में कहा कि 'खुदा की कसम मैं चाहता हूं कि मौलाना लोग जाएं और अच्छे-अच्छे, बड़े-बड़े अपने आलिमों से मिलें और उनसे पूछें कि भगवा जो है, वह प्रकाश का प्रतीक है. अगर वह भगवे में चले जाएं तो मुझे लगता है कि उनकी जिंदगी में उजाला आ जाएगा.'

संसद में चल रही थी बहस, बच्चे को गोद में लिए दूध पिला रहे थे स्पीकर, Photo वायरल

नए सरकारी नियम में गैर उर्दू भाषी भी अब मदरसे में टीचर बन सकेंगे. कई मदरसे वालों को लगता है कि यह बीजेपी समर्थकों को मदरसों में टीचर बनाने की योजना का हिस्सा है. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का पहली बार बुधवार को विस्तार किया. मंत्रिमंडल में शामिल 23 नये मंत्रियों में से 18 नये चेहरे हैं. विस्तार के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया गया है. मंत्रिमंडल में शामिल किये गए सभी अनुभवी हैं जिसका लाभ पूरे राज्य को मिलेगा. 

INX मीडिया केस में ED के जांच अधिकारी का ट्रांसफर, वापस दिल्ली पुलिस भेजा गया

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शाम एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप काम कर रही है. दो साल पांच महीने बाद सरकार का पहला फेरबदल हुआ है। विकास के मापदंडों को पूरा करने के लिए बेहतर काम हुआ है. प्रदेश में पहले बिजली व्यवस्था बहुत खराब थी, अब सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं.' (इनपुट भाषा से)

VIDEO: योगी कैबिनेट का पहला विस्तार​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madrasa Students, UP Government, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com