भारत के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान की प्लेइंग XI में आठ खिलाड़ी ऐसे थे, जो पिछले U-19 वर्ल्ड कप में भी खेले थे. इनमें से कुछ खिलाड़ी तो पाकिस्तान सुपरलीग में भी खेल चुके हैं. दूसरी ओर अली रजा ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले ही दो U-19 वर्ल्ड कप और दो एशिया कप खेल चुके हैं. और अब, वह अपना तीसरा एशिया कप खेल रहा है. जब इन पाक खिलाड़ियों को लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हुई तो फैन्स हैरान रह गए, ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के क्रिकेटरों के लिए BCCI ने नियम बनाया है कि जो भी खिलाड़ी एक बार अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुका होगा वह फिर उसके बाद अंडर 19 एशिया कप या फिर दूसरा अंडर 19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएगी. इसी नियम के तहत एशिया कप अंडर-19 में वैभव सूर्यवंशी भारत के अंडर 19 टीम का हिस्सा नहीं हैं.
सोशल मीडिया पर फैन्स उठा रहे सवाल
It's 2057, and you're watching Ali Raza's son steaming in for Pakistan against India, yet Tamasha still can't fix its damn stream.
— Mohammad Aizaz (@SeedaBalla93) November 8, 2026
Ye ali raza aur kitne saal tak u19 khelega
— Dev (@Googly808) November 8, 2026
What kind of drama is going on in the U-19 Asia Cup? 🤔 Eight players from Pakistan's playing XI against India today also played in the last U-19 World Cup. Some of them have even played in the PSL! 😳 One player, Ali Raza, has already played in two U-19 World Cups and two Asia Cups. And now, he is playing in his third Asia Cup! 🤦♂️ Are these players really still kids? What exactly is the ICC checking? I honestly don't understand! 😂 #U19AsiaCup #INDvsPAK #Cricket 🏏
— Saurabh Sharma (@panditsaurabh53) November 8, 2026
लेकिन दूसरी ओर पाक खिलाड़ियों के एक बार अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने के बाद फिर से अंडर 19 का बड़ा टूर्नामेंट खेलने को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स सवाल खड़े करने लगे. जिसके बाद पाक खिलाड़ियों के उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है.कई लोगों का मानना है कि पार के ये खिलाड़ी क्या अभी भी सच में अभी भी बच्चे हैं? आईसीसी आखिर क्या जांच कर रही है?
Koi dost Ali Raza ka Facebook account Nikal ky lay. Ye 22 Saal sy Kam age ka bilkul bi nhi hai
— Zohaib 🏏 (@Chocolat_crunch) November 8, 2026
अली रजा की उम्र पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स सवाल खड़ा कर रहे हैं. अली रजा को देखकर लोगों का मानना है कि पाक का यह खिलाड़ी उम्र को लेकर आईसीसी को धोखा दे रहा है. बता दें कि अली रजा की जन्म तिथि पीसीबी और आईसीसी के रिकॉर्ड में 18 मार्च 2008 दर्ज है, यानी वह नवंबर 2026 में उनकी उम्र 18 साल है. ऐसे में वह U-19 क्रिकेट खेलने के लिए योग्य हैं. लेकिन अब जब सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर बातें शुरू हो गई है तो यह देखना होगा कि आईसीसी क्या इस मामले में कोई काम करता है या फिर इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत बातें मानकर छोड़ देगा.
This was a no-ball. But we all know these ACC age group tournaments umpiring standards... and all the time it only goes against India. https://t.co/VQm3m2IWpS
— Varun Giri (@Varungiri0) November 8, 2026
क्या कहता है आईसीसी का नियम
आईसीसी के मौजूदा नियमों के अनुसार, पात्रता का निर्धारण उम्र के आधार पर होता है, न कि अनुभव के आधार पर, आईसीसी U-19 इवेंट्स के लिए, टूर्नामेंट के लिए तय की गई आधिकारिक कट-ऑफ तारीख पर खिलाड़ी की उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए, आईसीसी का उम्र तय करने का तरीका, टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी की उम्र देखने के बजाय एक निश्चित कट-ऑफ तारीख का इस्तेमाल करता है,
हाल के आईसीसी U-19 वर्ल्ड कप के लिए, कट-ऑफ तारीख आमतौर पर टूर्नामेंट चक्र से ठीक पहले वाली 1 सितंबर होती है. इसका मतलब यह है कि अगर कोई खिलाड़ी उस तारीख को 19 साल से कम उम्र का है, तो वह टूर्नामेंट के दौरान 19 साल का हो जाने पर भी खेलने के लिए योग्य रहता है.
यही वजह है कि अली रज़ा जैसे खिलाड़ी एक से ज्यादा U-19 इवेंट्स में खेल सकते हैं, जब तक वे तय कट-ऑफ तारीख पर उम्र की शर्त पूरी करते हैं, तब तक वे योग्य बने रहते हैं, भले ही उन्होंने पहले कितने भी U-19 वर्ल्ड कप, एशिया कप, घरेलू फर्स्ट-क्लास मैच या PSL मैच खेले हों.
ICC उम्र की कैसे जांच करता है
आईसीसी पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र और सदस्य बोर्डों की ओर से जमा किए गए रिकॉर्ड जैसे आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए पात्रता की जांच करता है. उम्र से जुड़ा कोई भी विवादआईसीसी के 'खिलाड़ी पात्रता नियमों' के तहत ही सुलझाया जाता है.
अंडर 19 एशिया कप 2026 में शामिल पाक खिलाड़ी
अली रजा- दो U-19 वर्ल्ड कप, तीसरा अंडर 19 एशिया कप
हमजा जहूर, फरहान यूसुफ, अहमद हुसैन, रिजवानुल्लाह, मोहम्मद सय्यम
(U-19 अभियानों में पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं)
पाकिस्तान की टीम
- फरहान यूसुफ (कप्तान)
- जहांगीर बिलाल
- अब्दुल कादिर
- उस्मान खान
- अहमद हुसैन
- हसनैन अब्बास डार,
- हमजा जहूर (विकेटकीपर)
- मोहम्मद सय्याम
- नकाब शफीक
- रिज़वानुल्लाह
- अली रजा
- हुजैफा अहसन
- अब्दुल सुभान
- मोहम्मद हुजैफा
- हयाम खा
यह भी पढ़ें | तीसरे वनडे के बाद अलग होगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ, अब गौतम गंभीर के हाथ में बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें | नंबर 1 चंद्रशेखर, नंबर 3 वसीम अकरम, विव रिचर्ड्स ने चुने दुनिया के टॉप-5 सबसे मुश्किल गेंदबाज, बोले- वह GOAT
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं