उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने ऐसा प्लान बनाया जिसे देख कर अच्छे अच्छे चक्कर खा जाए. लेकिन बरेली पुलिस की समझदारी से ये फुलप्रूफ प्लानिंग का पर्दाफाश हो गया. इस शातिर दिमाग के साथ किया गए अपराध को पुलिस ने सबके सामने ला दिया.
बरेली में एक महिला ने पहले तो अपने सीने में गोली को प्लांट करवाया, फिर सीने को गर्म सिक्के से जलाया और अपने ही अपहरण गैंगरेप और गोली कांड की झूठी कहानी बना दी. पूरे बरेली के पुलिस प्रशासन को हिला के रख दिया. कई थानों की फोर्स इस मामले की जांच में लग गई. घटना की सच्चाई कुछ दिन बाद सामने आ गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए. महिला ने बनाई थी अपने ही गैंगरेप की झूठी कहानी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कुछ दिन पहले बरेली में एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसका अपरहण और गैंगरेप के बाद उसे गोली मार दी गई थी. ये पूरी कहानी ही झूठी निकली. पुलिस के अनुसार इस महिला ने जिला अस्पताल के एक कर्मचारी और संजयनगर के एक झोलाछाप डॉक्टर की मदद से अपने सीने में गोली प्लांट कराई थी. फिलहाल इस पूरे मामले में बरेली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
बरेली पुलिस का मानना है कि इस महिला ने 2022 में बरेली के एक जनप्रतिनिधि पर झूठा मुकदमा लिख दिया था. इसकी 25 तारीख को डेट थी जिसमें 182 की कार्रवाई होने की आशंका थी. इस डर से इस महिला ने यह झूठी कहानी बनाई जिससे की वह जेल जाने से बच सके.
29/30 मार्च की रात बरेली के गांधी उद्यान के पास महिला को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी. अगले दिन महिला की भतीजी ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि महिला 300 बेड अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर निकल रही थी, तभी वहां पर एक काली कार में सवार पांच युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया. इस घटना के बाद उसे गांधी उद्यान के पास गोली मारकर फेंक दिया गया.
इस पूरे मामले में घटना की जांच कर रही पुलिस को शुरू से ही कहानी पर शक था. जब मेडिकल रिपोर्ट की गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि महिला को जो गोली लगी थी. वह फायरआर्म इंजरी नहीं थी. बल्कि उसके शरीर में एक ऑपरेशन के जरिए गोली डाली गई थी. इसी जख्म पर गोली के जख्म का सर्जिकल कट भी मिला. पुलिस ने जब सीसीटीवी चेक किया तो वह महिला उस दिन घटना के समय ऑटो में बैठी हुई देखी गयी थी.
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने पहले एक जनप्रतिनिधि और उसके बेटे को ब्लैकमेल किया था और इस बार फिर से फंसाने के इरादे से उसने यह साजिश रची थी. साथ ही साथ पिछले मामले में उसे जेल जाने का डर था जिसकी इस महीने कोर्ट में तारीख थी जिसमें उसके खिलाफ फैसला आने की उम्मीद थी. तीनो मुल्जिमो के अलावा और लोगों के संलिप्तता की उमीद जताई जा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.
रणदीप सिंह की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं