विज्ञापन

कौन हैं IAS नेहा शर्मा, कानपुर से गोंडा तक संभाली थी DM की जिम्मेदारी, अब मेडिकल एजुकेशन के बदलेंगी हालात

नेहा शर्मा यूपी कैडर की 2010 बैच की IAS अधिकारी हैं. उनका जन्म 13 फरवरी 1984 को छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में हुआ था. उनकी पहली पोस्टिंग बागपत में हुई थी.

कौन हैं IAS नेहा शर्मा, कानपुर से गोंडा तक संभाली थी DM की जिम्मेदारी, अब मेडिकल एजुकेशन के बदलेंगी हालात
मेडिकल एजुकेशन की डायरेक्टर जनरल नेहा शर्मा के बारे में जानें (नेहा शर्मा एक्स इमेज)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात जिन 20 आईएएस अफसरों का तबादला किया और उनकी जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है, उनमें IAS नेहा शर्मा भी शामिल हैं. आईएएस नेहा को मेडिकल एजुकेशन का डायरेक्टर जनरल और मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. बता दें कि अब तक वह यूपी में रजिस्ट्रेशन इंस्पेक्टर जनरल थीं. उन्होंने लखनऊ में 1 जनवरी 2026 को यह जिम्मेदारी संभाली थी. लेकिन अब उनको चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डॉ सारिका मोहन की जगह अब IAS नेहा शर्मा

बता दें कि अब तक चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक और सचिव चिकित्सा शिक्षा पद की कमान डॉ सारिका मोहन के पास थी. उनको महानिरीक्षक निबंधन नियुक्त किया गया है. दरअसल नेहा शर्मा और डॉ सारिका मोहन समेत 20 आईएएस अधिकारियों की जम्मेदारियों में फेरबदल किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

2010 बैच की IAS अधिकारी हैं नेहा शर्मा

नेहा शर्मा यूपी कैडर की 2010 बैच की IAS अधिकारी हैं. उनका जन्म 13 फरवरी 1984 को छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में हुआ था.  उनके माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं. लखनऊ से पहले वह यूपी के गोंडा की डीएम भी रहीं. इससे पहले वह कानपुर की डीएम भी रहीं. 2023 में उनका ट्रांसफर गोंडा कर दिया गया था. बता दें कि उनकी पहली पोस्टिंग साल 2012 में बागपत में एसडीएम पद पर हुई थी. 

पहली बार बनीं फिरोजाबाद की डीएम

IAS नेहा शर्मा की साल 2017 में पहली बार डीएम के पद पर तैनाती हुई. वह यूपी के फिरोजाबाद की डीएम नियुक्त की गई थीं. साल 2013 में वह कानपुर सदर में 130 दिन की SDM और साल 2014-15 में उन्नाव की SDO भी रहीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वॉटर योगा के लिए जमकर मिलीं तारीफें

आईएएस नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. उनका पर्यावरण से प्रेम और योगा के प्रति लगाव भी देखा जाता रहा है. कोरोना काल में वॉटर योगा के लिए सोशल मीडिया पर उनको जमकर तारीफ मिली थी. अब वह मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें-UP IAS Transfer List: नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत कई जिलों में 20 IAS अफसरों के तबादले, देखें ट्रांसफर लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP IAS News, UP IAS Officers Reshuffle, Medical Education Department, UP IAS Officer News, Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com