- भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
- लखनऊ के मॉल एवेन्यू चौराहे पर कंगना का पुतला फूंकने की कोशिश
- यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने छीना पुतले का हिस्सा और भाग गए
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंकने की कोशिश की. तभी यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने 'जोखिम' उठाते हुए पुतले का एक हिस्सा छीन लिया और उसे लेकर भाग गए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लखनऊ में पार्टी ऑफिस के बाहर जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत का पुतला जलाने की कोशिश की तो यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने बहादुरी दिखाते हुए करते हुए पुतले का एक हिस्सा छीन लिया और उसे लेकर भाग गए. पार्टी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंगना रनौत ने देश की बेटियों को गटर छाप कहकर महिलाओं और बेटियों का अपमान किया है. वह भाजपा सांसद से मांग की है कि वह बेटियों से माफी मांगे.
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत युवा हिंदू महिलाओं की लाइफस्टाइल और लैंग्वेज को लेकर बयान दिया था. कंगना ने उन्हें 'जेनरेशन गटर' कह दिया था, जिसके बाद विवाद हो गया. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण का दिखावा करती है. लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मॉल एवेन्यू चौराहे पर भाजपा सांसद का पुतला फूंकने की कोशिश की. इस दौरान वहां ड्यूटी पर मौजूद इंस्पेक्टर आग लगे हुए पुतले का एक हिस्सा छीनकर भाग गए.
A UP police inspector made a "heroic effort" in the line of duty while snatching and running away with a portion of the effigy of BJP MP Kangana Ranaut. Happened when Congress workers tried to burn Ranaut's effigy at party office in Lucknow. pic.twitter.com/BLgCjJugyB
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 29, 2026
कंगना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
बता दें, अपने बयान को लेकर घिरीं कंगना रनौत ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर मीडिया और तथाकथित फेमिनिस्टों पर तीखा हमला बोला और भारतीय समाज में सिविक सेंस और सांस्कृतिक मर्यादा की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने अपने बयान में साफ किया कि भौंडेपन की जगह नहीं, उसको छोड़ कर मर्यादा में नहीं रह सकते तो कमरे तक ही सीमित रहना होगा. उन्होंने ये भी कहा पीएम मोदी को कुछ बच्चे अपना एग्जाम बडी मानते हैं, वहीं कई लोग उन्हें उन्हें अपना नेता, अपना आराध्य मानते हैं, कई लोग उन्हें भगवान मानते हैं तो ऐसे में लोगों की भावनाओं का सम्मान करना ही पड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं