विज्ञापन

Varanasi News: शादी से पहले प्रेमिका को होटल बुलाया, रात में मारी गोली, फिर खुद पहुंचाया अस्पताल, लेकिन...

Varanasi Crime News: कैंट थाना एसीपी अपूर्व पाण्डेय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है. युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वह खतरे से बाहर है.

Varanasi News: शादी से पहले प्रेमिका को होटल बुलाया, रात में मारी गोली, फिर खुद पहुंचाया अस्पताल, लेकिन...

UP Crime News: वाराणसी में एक होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी. गले में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, आरोपी प्रेमी उसे अस्पताल भी ले गया. युवक ने मामला छिपाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई. जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया. युवती शादी तय होने के बाद प्रेमी से मिलने आई थी. इस बात पर हुए विवाद में यह घटना हुई. पुलिस ने सोमवार 13 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.     

जानकारी के अनुसार, यह मामला कैंट थाना क्षेत्र के एक होटल का है. जहां आरोपी शुभांशु राय अपनी प्रेमिका के साथ रुका हुआ था. 11 अप्रैल की रात करीब दो बजे शुभांशु प्रेमिका को  होटल से बाहर लेकर आया, उसने कर्मचारियों से कहा कि गले में चोट लग गई है, अस्पताल जा रहे हैं. 

पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना 

12 अप्रैल को एक निजी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई. इसके बाद पुलिस की टीम होटल पहुंची. जहां पता चला कि  शुभांशु राय ने फर्जी आईडी देकर होटल में कमरा बुक कराया था. युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, जल्द ही शादी होने वाली थी. ऐसे में शुभांशु ने उसे मिलने बुलाया था.  '

मेरी शादी करवाओ...' प्रेमिका के लिए टावर के टॉप पर जाकर खड़ा हुआ सफाई कर्मचारी, वो आई तब ही उतरा

शादी तय होने की बात पर विवाद 

शादी की बात पर दोनों में विवाद हो गया. इस दौरान प्रेमी शुभांशु ने प्रेमिका पर गोली चला दी. गले में गोली लगने से वह घायल हो गई, जिसके बाद खुद प्रेमी ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस को होटल में लगे सीसीटीवी से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें दोनों  देर रात होटल से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभांशु को गिरफ्तार कर लिया. 

दलित की शादी में हंगामा, डांस कर रहीं महिलाओं पर कमेंट किए, विरोध पर पत्थरबाजी कर पीटा

युवती का अस्पताल में चल रहा इलाज 

कैंट थाना एसीपी अपूर्व पाण्डेय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने किससे गोली चलाई. युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वह खतरे से बाहर है. 

निकाह के चंद घंटे बाद 3 तलाक, लेग पीस को लेकर भिड़े घराती-बाराती, नाराज दूल्हे ने जयमाला स्टेज से तोड़ा रिश्ता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com