विज्ञापन

वाराणसी में सड़कों पर चल रही नाव, घरों में भरा पानी, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे, Video में देखिए हालात

Varanasi Floods: वाराणसी में भारी बारिश के बाद गंगा नदी उफान पर हैं, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर नाव चल रही हैं, कई जगहों पर कमर तक पानी भर गया है.

वाराणसी में सड़कों पर चल रही नाव
  • वाराणसी में भारी बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है.
  • गंगा का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के कई इलाकों में जलभराव हो गया है.
  • यहां सड़कों पर नाव चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है.
वाराणसी:

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. वाराणसी गंगा नदी में उफान आने की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां कई इलाकों में जलभराव होने की वजह से सड़कों पर नाव चल रही है. जलभराव के बाद रेस्क्यू भी शुरू हो गया है. वाराणसी में बीती रात से ही हो रही बारिश की वजह से गंगा नदी के सभी घाट डूबे हुए हैं, ऐसे में लोगों को घाट के किनारों पर जाने से भी मना किया गया है. प्रशासन की टीमों को वाराणसी के सभी गंगा घाटों पर तैनात किया गया है. ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा.

वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर 

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते कई गांवों में भी पानी भर गया है. वहीं बढ़ते जलस्तर को लेकर घाटों और निचले इलाकों में बसी बस्तियों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है. जलस्तर 70.67 मीटर पर आ गया था. ऐसे में अगर और बारिश होती है तो जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है. फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई और घाटों के पास नहीं जाने के लिए कहा गया है. गंगा चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं. 

वाराणसी में सड़कों पर चल रही नाव

वाराणसी में लगातार हुई बारिश के बाद सड़कों पर नाव चल रही है. सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ है, ऐसे में लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. वाराणसी में आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं, ऐसे में यहां अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है. बता दें कि यूपी के 23 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

ये भी पढ़ेंः यूपी, बिहार, MP में कब रुकेगी बारिश, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, IMD का आज 16 राज्यों में बरसात का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Flood, Varanasi Flood News, Varanasi Flood Today, Varanasi Flooding, Varanasi Floods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com