विज्ञापन

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल, भीड़ ने फेंके पत्थर, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है, जहां भीड़ की तरफ से पत्थरबाजी हुई है. ऐसे में मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई उज्जैन नगर निगम की तरफ से की जा रही है.

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल, भीड़ ने फेंके पत्थर, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा हटाने पर विवाद
  • उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है.
  • रास्ते में आने वाली शाही मस्जिद का 11 फीट का हिस्सा भी हटाया जा रहा है.
  • जिसके विरोध में सोमवार को उज्जैन में भारी बवाल हुआ है. पत्थरबाजी भी हुई है.
उज्जैन:

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है. इसकी जद में शाही मस्जिद भी आई है. जिसका कुछ हिस्सा हटाया जाना है. जिसे हटाने की कार्रवाई नगर निगम की टीम ने सोमवार सुबह शुरू की है. लेकिन मस्जिद का हिस्सा हटाने का विरोध स्थानीय मुस्लिम समाज लगातार दो दिनों से कर रहा है. रविवार रात जब जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, देर रात तक विरोध जारी रहा था. वहीं आज सुबह से फिर भीड़ जमा हो गई और भीड़ की तरफ से पत्थरबाजी भी हुई है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात किया और समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की है.लेकिन मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

सोमवार सुबह हुआ पथराव 

उज्जैन में आज सुबह नगर निगम की कार्रवाई से पहले ही शाही मस्जिद हटाने का विरोध शुरू हो गया. अचानक से यहां पुलिसबल की तरफ पथराव शुरू हो गया. जिसके बाद पुलिस ने   उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. कुछ देर तक पथराव के बाद पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया और भीड़ को तितर-बितर किया गया. हालांकि मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान महिला टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लगी है. 

उज्जैन के टंकी चौराहे पर भीड़ जमा हुई

उज्जैन के टंकी चौराहे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है. यही पर पत्थरबाजी हुई है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने विरोध के दौरान मस्जिद परिसर में जाने की कोशिश की है. जिन्हें पुलिस ने रोक दिया है. मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है. स्थिति को नियंत्रण में रखने की लगातार कोशिश हो रही है. शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने उज्जैन के नाका नंबर-5 पर चक्का जाम किया है. यहां बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठी हैं. जिसकी वजह से सुबह से उज्जैन शहर का ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है. यहां भी पुलिसबल महिलाओं को हटाने में जुटी है.

Latest and Breaking News on NDTV

उज्जैन में 2000 पुलिसकर्मी तैनात 

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन शहर में करीब 2000 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जिसमें RAF और STF के जवान भी शामिल हैं. शहर के काजी खलीकुर्रहमान  के साथ प्रशासन ने बातचीत की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

उज्जैन में क्या शाही मस्जिद का यह मामला

दरअसल, उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद जारी है. इसी क्रम में गोपाल मंदिर रोड पर प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद का मामला सामने आया है. मस्जिद को चौड़ीकरण की कार्रवाई से प्रभावित किए जाने की आशंका के चलते मुस्लिम समाज ने विरोध दर्ज कराया है. इसको लेकर हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर हुई है. एकलपीठ से याचिका खारिज होने के बाद युगलपीठ में अपील की गई है. शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी थी. अब सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित है. शाही मस्जिद के इमाम मोहम्मद इब्राहिम ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए प्रशासन से इसे बचाने की अपील की है. फिलहाल सोमवार सुबह कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विवाद बढ़ता जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः CM मोहन यादव ने खुद तोड़ना शुरू किया अपना पैतृक घर, सड़क चौड़ी होने के लिए टूटने हैं कई मकान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ujjain News, Ujjain Masjid Vivad, Ujjain Today News, Ujjain Simhasth, Ujjain Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com