विज्ञापन

पहले सपा वाले सब खा जाते थे... बाढ़ राहत को लेकर CM योगी का निशाना, वाराणसी में पीड़ितों को दी सहायता

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पैसे भेजे हैं, उसी से सारी व्यवस्था की जा रही है. बाढ़ राहत पैकेट में 26 आइटम हैं. यही पैसा और सामग्री पहले सपाई सब खा जाते थे, डकार जाते थे.

पहले सपा वाले सब खा जाते थे... बाढ़ राहत को लेकर CM योगी का निशाना, वाराणसी में पीड़ितों को दी सहायता
वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के दौरे पर थे. इस दौरान सीएम ने सलारपुर में राहत कैंप का दौरा किया और वहां बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने शहर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को दी जा रही राहत और सहायता की भी समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने यहां एक हजार से ज्यादा लोगों को बाढ़ राहत किट का वितरण किया.

सीएम योगी ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से वरुणा नदी में पानी ज्यादा आ जाता है और इससे निचले इलाकों में पानी भर जाता है. बीते नौ सालों में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुए हैं, जिसका परिणाम वाराणसी में भी देखने को मिला है. चाहे रेलवे स्टेशन हो, बस स्टैंड हो या एयरपोर्ट हो, हम नए कलेवर में काशी का दर्शन कर रह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले 45 जिले बाढ़ से प्रभावित होते थे, दर्जनों जिलों में मष्तिष्क ज्वर होता था, लेकिन आज केवल 15 जिलों में थोड़ा बहुत पानी आया है, हम राहत प्रदान कर रहे हैं, जितनी राहत सामग्री हम वितरण कर रहे हैं, वो पहले नहीं मिलती थी.

Latest and Breaking News on NDTV

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पैसे भेजे हैं, उसी से सारी व्यवस्था की जा रही है. बाढ़ राहत पैकेट में 26 आइटम हैं. आटा, चावल, दाल, तिरपाल, आलू, हल्दी, मिर्च, मसाले, रिफाइंड, ये सब दिया जा रहा है, ये सब आइटम उपलब्ध किया गया है. यही पैसा और सामग्री पहले सपाई सब खा जाते थे, डकार जाते थे.

उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल डूबी है, उनका सर्वे करके पैसा भेजा जाएगा. आसमानी बिजली, बाढ़ में डूबने और सांप काटने से हुई मौतों पर 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जा रहा है. गरीब का मकान बाढ़ में बह गया या डूब गया, उसे मुख्यमंत्री कोष से राहत दी जा रही है. गरीब को अधिकार मिले, उसी की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर मैं आया हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2400 लोगों को राहत शिविरों में रखने की व्यवस्था की गई है. NDRG जल पुलिस पूरी तरह निगरानी कर रही है. 429 किसानों की 129 हेक्टेयर ज़मीन का सर्वे कराया जा रहा है. ये सब इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि देश की संसद में प्रधानमंत्री को सांसद बनाकर भेजा है. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं, सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें: 'अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज', जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी का बड़ा ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, Varanasi Flood News, Varanasi Flood Video, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com