विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

उत्तर प्रदेश : हाईटेंशन तार ने ली 2 सगे भाइयों की जान

बिजली विभाग की लापरवाही से हुई मौत पर भड़के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया.

उत्तर प्रदेश : हाईटेंशन तार ने ली 2 सगे भाइयों की जान
प्रतीकात्मक फोटो.
  • अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र का मामला
  • बिजली के खंभे में करंट आने से हुआ हादसा
  • अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया
अंबेडकर नगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के सरैया वीरसिंहपुर में बिजली खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. बिजली विभाग की लापरवाही से हुई मौत पर भड़के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. मौके पर एसडीएम भीटी, सीओ और थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल ने पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराया. 

यह भी पढ़ें : यूपी : वाशिंग मशीन से करंट लगा, किशोरी की मौत

ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
सरैया वीरसिंहपुर गांव निवासी रामू (70 वर्ष) और झमई (65 वर्ष) सुबह करीब 8 बजे घास काटने के लिए गए थे. वहां रामू बिजली के पोल के सहारे खड़े होने पर करंट की चपेट में आ गए. उन्हें बचाने गए झमई भी 440 वोल्ट करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सामने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया.

यह भी पढ़ें : करंट की चपेट में आया पूरा परिवार, दो मासूमों समेत चार की मौत

VIDEO: करंट से बाल-बाल बचे अभिनेता चिरंजीवी 



परिजनों ने शव  का पंचनामा कराने से किया इनकार
परिजनों ने शव का पंचनामा कराने से तब तक इनकार किया, जबतक उपजिलाधिकारी भीटी राम मुनि यादव, सब इंस्पेक्टर भीटी दलबल के साथ नहीं पहुंचे. इसके बाद सांसद हरिओम पांडेय के पुत्र डॉ. अनुपम पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया. तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और जाम खत्म किया. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com