विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2017

उत्तर प्रदेश : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले

हादसे के शिकार लोगों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. मृतकों में से चार की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

उत्तर प्रदेश : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले
प्रतीकात्मक फोटो.
  • कन्नौज जिले के तालेग्राम थाना क्षेत्र की घटना
  • डिवाइडर से कार टकराने के बाद हुआ हादसा
  • मृतकों में से चार की शिनाख्त नहीं हो सकी है
कन्नौज: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले के तालेग्राम थाना क्षेत्र में एनसीसी प्लांट के निकट एक कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार 6 लोगों की जलकर मौत हो गई. हादसे के शिकार लोगों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. मृतकों में से चार की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश : कार, मोटर साइकिलों में टक्कर से वाहनों में आग, 3 जिंदा जले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सीवान जिले के ग्राम मेंहदाबाद निवासी विनय (22 वर्ष), उनके छोटे भाई अभय (20 वर्ष ), एक महिला (30 वर्ष) और डेढ़ वर्ष तथा पांच वर्ष के दो बच्चे किराए की गाड़ी लेकर दिल्ली जा रहे थे. अपर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी के मुताबिक रात करीब 12 बजे सौरिख क्षेत्र के एनसीसी प्लांट के पास कार डिवाइडर से टकरा गई. कार में सवार सभी छह लोगों की जलकर मौत हो गई. 

VIDEO:वैन में आग लगने से 14 लोगों की जलकर मौत


विनय का मोबाइल पुलिस को प्राप्त हुआ, जिससे उसके रिश्तेदारो को सूचना दी गई. गोस्वामी ने बताया कि चार व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow-Agra Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com