विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2019

उत्तर प्रदेश: सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने फैलाई बच्चा चोरी होने की अफवाह, जांच में ऐसे सामने आई सच्चाई

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक सरकारी इंटमीडिएट कॉलेज के उप प्रधानाचार्य को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

उत्तर प्रदेश: सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने फैलाई बच्चा चोरी होने की अफवाह, जांच में ऐसे सामने आई सच्चाई
अफवाह के बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया
सीतापुर:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक सरकारी इंटमीडिएट कॉलेज के उप प्रधानाचार्य को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. सिधौली सर्कल अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य रूपेश सिंह को यह अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया कि प्राइमरी सेक्शन के दो छात्र पिछले दो दिनों से लापता हैं और संभवत: बच्चा चोरों का शिकार बन गए हैं. अधिकारी ने कहा, "उन्होंने (उप प्रधानाचार्य) कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को भी इसकी जानकारी दी. यह अफवाह इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. 

हिमाचल में बच्चा चोरी के शक में एक शख्स की पिटाई, सात लोग गिरफ्तार

जब पुलिस की एक टीम लापता बच्चों का पता लगाने के लिए कॉलेज पहुंची, तो पाया कि सभी छात्र मौजूद थे और अनुपस्थित छात्र अपने घरों में थे. हालांकि, सिंह ने फिर से अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया जिसके बाद फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई. इसके बाद, अटरिया के स्टेशन ऑफिसर पुष्पराज कुशवाहा कॉलेज पहुंचे और उप प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया. 

दिल्ली में बच्चा चोरी के शक में मूक-बधिर गर्भवती महिला की भीड़ ने की पिटाई

कुशवाहा ने कहा, 'एक पुलिस टीम को फिर से दावों की जांच करने के लिए कहा गया, जो गलत पाए गए, जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया." उप प्रधानाचार्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (सार्वजनिक रूप से शरारत के तौर पर जानबूझकर अफवाह फैलाना) के तहत दर्ज किया गया है. 

Video: नहीं थम रहा बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा पिटाई का सिलसिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Rumors Of Child Theft, Child Theft News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com