विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2018

मायावती की PM मोदी और CM योगी को नसीहत, बोलीं- ईमानदारी से करें अच्छे दिन लाने का प्रयास

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश व प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

मायावती की PM मोदी और CM योगी को नसीहत, बोलीं- ईमानदारी से करें अच्छे दिन लाने का प्रयास
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (फाइल फोटो)
  • मायावती की PM मोदी और CM योगी को नसीहत
  • बोलीं- ईमानदारी से करें अच्छे दिन लाने का प्रयास
  • उन्होंने देशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश व प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही मोदी और योगी सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों के जीवन में खुशियां और मुस्कान लाने के लिए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को सही व ईमानदार प्रयास करने की जरूरत है. यहां गुरुवार को जारी अपने शुभकामना संदेश में बसपा प्रमुख ने कहा कि समस्त देशवासियों को होली त्योहार के शुभ अवसर पर दिली मुबारकबाद व शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें: मायावती ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, सरकार की मिलीभगत के चलते खरबों रु का गबन करने वाले हो रहे फरार

उन्होंने कहा कि रंगों व उमंगों के त्योहार होली को सादगी, आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द व सद्भावना के साथ मनाकर लोगों को होली की खुशियों को दोगुना करने का प्रयास करना चाहिए. मायावती ने इस मौके पर कुदरत से भी प्रार्थना है कि वह गरीबों, बेरोजगारों व अन्य अति-जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाकर उनके जीवन में मुस्कान लाए. 

VIDEO: BSP के पोस्‍टर में अखिलेश-मायावती, पार्टी ने कहा-पोस्‍टर फर्जी
साथ ही कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को भी सही व ईमानदार प्रयास करने की जरूरत है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com