विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2018

प्रेमी के साथ घर से भागी बहन तो भाई ने कर दिया सर कलम करने का ऐलान और फिर...

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक भाई ने कथित रूप से गर्दन काट कर बहन की हत्या कर दी क्योंकि बहन प्रेमी के साथ भाग गयी थी.

प्रेमी के साथ घर से भागी बहन तो भाई ने कर दिया सर कलम करने का ऐलान और फिर...
मेरठ में भाई ने कथित रूप से बहन की गर्दन काटकर हत्या कर दी.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक भाई ने कथित रूप से गर्दन काट कर बहन की हत्या कर दी क्योंकि बहन प्रेमी के साथ भाग गयी थी. आरोपी भाई ने घटना के बाद अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के यह भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार लिसाड़ी निवासी गुलफ्शां उर्फ गुल्लो (19) करीब डेढ़ महीने पहले घर से भाग गई थी. उसने कॉलोनी के ही युवक आबिद के साथ निकाह कर लिया था. निकाह के बाद दोनों लक्खीपुरा में रह रहे थे. उन्होंने बताया कि करीब आठ दिन पहले गुलफ्शां के भाई आस मोहम्मद ऊर्फ अस्सू ने परिजनों के कहा था कि उसकी बहन ने खानदान की नाक कटा दी. उसने बहन की गर्दन काटने का ऐलान किया था. परिजनों ने बताया कि अस्सू लक्खीपुरा जाकर बहन गुलफ्शां को साथ ले आया. अपने घर के पास एक खेत में ले जाकर उसने पहले बहन की पहले चोटी काटी और फिर गर्दन कलम कर दी. लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी के बहराइच में पंचायत में काटी बहन के प्रेमी की गर्दन 

हमलावर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों ऐसी ही एक घटना राजस्थान के बारन जिले के बसदी गांव में सामने आई थी. यहां 28 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के भाई ने कथित रूप से हत्या कर दी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक की पहचान बसदी गांव के रहने वाले आनंद मीणा ऊर्फ ढोलिया के तौर पर हुई है. मुख्य आरोपी की विवाहिता बहन (35) से मीणा के कथित रूप से अवैध संबंध थे. सदर पुलिस थाने के एसएचओ आशीष भार्गव ने बताया कि रविवार को मीणा अपनी प्रेमिका के घर गया था, जहां उसने, उसके पति नंदकिशोर (50), उसके भाई बुद्धिप्रकाश (26) और बेटे किशन मुरारी के साथ शराब पी. उन्होंने बताया कि कुछ देर शराब पीने के बाद बुद्धिप्रकाश ने गुस्से में मीणा के सिर पर फावड़े से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.  (इनपुट-भाषा) 

यूपी : भाई ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से काटी बहन की गर्दन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut, Crime, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com