बिजली विभाग की लापरवाही से जबरदस्त करंट लगने से लाइनमैन झुलस गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. यह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-63 के बी ब्लॉक की घटना है. हाईटेंशन लाइन जोड़ते समय शनिवार दोपहर जबरदस्त करंट लगने से लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया. वह करीब आधे घंटे तक खंभे पर लटका रहा. फिर विद्युत निगम के लाइनमैन और कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से उसको खंभे से उतारा. उसे सेक्टर-62 फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. आईसीयू में उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.
इस घटना को स्थानीय लोगों में से किसी ने मोबाइल से कैद कर वायरल कर दिया. अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कैसे हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ते समय जबरदस्त करंट लगने से लाइनमैन रवि कुमार बुरी तरह झुलस गया. लाइनमैन रवि कुमार के साथियों का कहना है कि सेक्टर-63 के बी ब्लॉक में 11 केवी की लाइन जा रही है. यह लाइन बी ब्लॉक के बड़े उपभोक्ताओं को सीधी सप्लाई देने के लिए डाली गई है. शनिवार को बारिश में लोकल फॉल्ट की वजह से प्लॉट नंबर बी-122 के पास 11 केवी लाइन का एक तार टूट गया था. उस तार को ठीक करने के लिए दोपहर तीन बजे लाइनमैन रवि कुमार टीम के साथ खंभे पर चढ़ा था.
नोएडा में बिजली विभाग की लापरवाही से एक लाइनमैन बुरी तरह झुलसा,हालत गंभीर pic.twitter.com/Pmrm5bTe1G
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) July 25, 2021
वहीं, विद्युत निगम का कहना है कि तार जोड़ने के लिए बिजली उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया था. लाइनमैन रवि द्वारा तार को जोड़ने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया था. वह खंभे से उतरने ही वाला था कि अचानक एचटी लाइन में करंट आ गया. इससे लाइनमैन रवि को जबरदस्त करंट लग गया. उसके पैर से धुआं निकलने लगा.
लाइनमैन के साथ आए कर्मचारी व अधिकारी भी कुछ देर के लिए मौके से भाग गए. फिर थोड़ी देर बाद वापस आए. इसके बाद सीढ़ी से रवि को उतारने का प्रयास किया गया. ट्रक के ऊपर सीढ़ी लगाकर लाइनमैन रवि को उतारा गया. सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल में लाइनमैन को भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
वीडियो: बस में फैला करंट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं