गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में हुई है यह घटना
- 30 बच्चों की मौत पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सफाई जारी
- कहा- किसी भी रोगी की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई
- शुरुआती बातों में पता चला है कि यह घटना ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई
नई दिल्ली:
गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी) में 30 बच्चों की मौत की घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सफाई जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि किसी भी रोगी की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि मीडिया में इसको लेकर भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं. गौरतलब है कि पिछले 36 से 48 घंटों के बीच इन बच्चों की मौत हुई है. शुरुआती बातों में पता चला है कि यह घटना ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई है क्योंकि जिस कंपनी को इसकी सप्लाई का ठेका दिया गया था उसका बिल बकाया था और काफी दिनों से कंपनी की ओर से बकाए बिल की मांग की जा रही थी. लेकिन लाल फीताशाही की वजह से बकाया नहीं किया गया और कंपनी ने भी अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी.
Video : इसी अस्पताल में हुई है बच्चों की मौत
वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि बच्चों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार इस बात का पता लगाने के लिए जांच समिति का गठन करेगी कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई है. अगर कोई दोषी पाया गया तो उसे जवाबदेह बनाया जाएगा. सात अगस्त से अब तक हुई मौतों का ब्यौरा देते हुए सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में 60 बच्चों की विभिन्न रोगों से मृत्यु हुई है. सिंह ने भी कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौतें नहीं हुई हैं.कुछ चैनलों पर चलाई गई ऑक्सीजन की कमी से पिछले कुछ घंटों में अस्पताल में भर्ती कई रोगियों की मृत्यु की खबर भ्रामक है।
— Government of UP (@UPGovt) August 11, 2017
Video : इसी अस्पताल में हुई है बच्चों की मौत
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gorakhpur