विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2018

मुस्लिम युवकों ने पुजारी से पालने के लिए खरीदी गाय, कथित गोरक्षकों ने की मारपीट और कराई परेड

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आज शाम दो गायों की तस्करी के संदेह पर गो रक्षक समूह के प्रमुख के नेतृत्व में भीड़ ने दो मुस्लिम युवकों से मारपीट की.

मुस्लिम युवकों ने पुजारी से पालने के लिए खरीदी गाय, कथित गोरक्षकों ने की मारपीट और कराई परेड
शामली में गो तस्करों ने की मुस्लिम युवकों की पिटाई.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आज शाम दो गायों की तस्करी के संदेह पर गो रक्षक समूह के प्रमुख के नेतृत्व में भीड़ ने दो मुस्लिम युवकों से मारपीट की और उनकी परेड करायी. पुलिस ने बताया कि गो रक्षक समूह के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों युवकों पर उत्तर प्रदेश गोवध रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दिलशाद और शाहरूख एक मंदिर के पुजारी से खरीदकर दो गायें अपने गांव ले जा रहे थेय. इसी बीच शामली में भीड़ ने ट्रक का पीछा किया और उन पर हमला कर दिया.

राजस्‍थान: गोरक्षकों ने की युवक की हत्‍या! मंत्री बोले- इतनी ताकत नहीं समय से पहले कर लें हर चीज कंट्रोल 

गो रक्षक समूह के प्रमुख अनुज बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी कार्यकर्ताओं की तलाश की जा रही है. प्राथमिकी के मुताबिक वाहन पर सवार दोनों युवकों और पुजारी ने हमलावरों को बताया कि उन्होंने पालने के लिए गायें खरीदी हैं लेकिन आरोपियों ने दोनों युवकों से मारपीट की और इलाके में उनकी परेड करवाई. पुजारी पर हमला नहीं किया गया. अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवकों को बचाया. उन्हें हिरासत में लिया गया है. 

उमर खालिद पर हमला करने वाले आरोपियों ने खुदको बताया गोरक्षक 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow Vigilance, Cow Vigilante Attack, Cow Vigilante Groups
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com