विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

यूपी के मंत्री ने कहा, बच्चों को स्कूल नहीं भेजा तो पांच दिन तक थाने में बैठाऊंगा...

राजभर ने कहा, भगवान राम ने समुद्र को तीन दिन मनाया था, जब वह नहीं माना तो भगवान को हथियार उठाना पड़ा.

यूपी के मंत्री ने कहा, बच्चों को स्कूल नहीं भेजा तो पांच दिन तक थाने में बैठाऊंगा...
यूपी के मंत्री ने कहा, बच्चों को स्कूल नहीं भेजा तो पांच दिन तक थाने में बैठाऊंगा... (प्रतीकात्मक फोटो)
बलिया (यूपी): उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वह अपने बच्चों को स्कूल ना भेजने वाले अभिभावकों को पांच दिन तक थाने में भूखा-प्यासा बैठाएंगे. यह बयान सरकार के लिये असहज स्थिति पैदा कर सकता है.

उत्तर प्रदेश : हर जनपद में खुलेगा विकलांगों के लिए विद्यालय

प्रदेश के दिव्यांग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने रसड़ा कस्बे के गांधी मैदान में कल आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम कहा, ‘‘मैं अपने मन का कानून बनाने वाला हूं. जिस गरीब का बच्चा विद्यालय नहीं जाएगा, उसके मां-बाप को पांच दिन थाने में बैठाऊंगा. ना पानी पीने दूंगा और ना ही खाना खाने दूंगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप लोगों ने (बच्चों को) स्कूल नहीं भेजा तो आपको उठवाकर थाने ले जाया जाएगा....इस नाते कह रहा हूं कि देखिए अभी तक आपका नेता, आपका बेटा, आपका भाई आपको समझा रहा था. आपने अगर मेरी बात नहीं मानी, तो छह महीने और मनाऊंगा.’’

VIDEO- वाराणसी के बुनकरों की दास्तान

राजभर ने कहा, ‘‘भगवान राम ने समुद्र को तीन दिन मनाया था, जब वह नहीं माना तो भगवान को हथियार उठाना पड़ा और समुद्र त्राहिमाम-त्राहिमाम करने लगा. उसी तरह जिस भी गरीब का बच्चा विद्यालय नहीं जाएगा, यह सोच लेना, छह महीने के बाद थाने में पहुंचा दूंगा, चाहे भले ही मुझे फांसी क्यों ना हो जाए.’’ उन्होंने इस मौके पर मौजूद भीड़ का हाथ उठवाकर पूछा, ‘‘कोई गलत काम तो नहीं है. कितने लोग इसके समर्थन में हैं.’’ इस पर अनेक महिलाओं ने हाथ उठाकर सहमति जतायी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Om Prakash Rajbhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com