विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

उत्तर प्रदेश के इटावा में इनामी शूटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

मुठभेड़ में एसओ सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

उत्तर प्रदेश के इटावा में  इनामी शूटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत, 3 पुलिसकर्मी भी घायल
(प्रतिकात्मक तस्वीर)
  • उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
  • पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी शॉर्प शूटर सुंदर यादव को मार गिराया.
  • मुठभेड़ में एसओ सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.
इटावा: यूपी पुलिस एक्शन में आ गई है. सरकार का असर है या अपराध का बढ़ता ग्राफ. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस को जबर्दस्त मुठभेड़ के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान एसओ समेत तीन लोग घायल हो गए. इटावा जिले की पुलिस ने सोमवार तड़के भर्थना थाना क्षेत्र के तुरैया नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी शॉर्प शूटर सुंदर यादव को मार गिराया. मुठभेड़ में एसओ सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

यह भी पढे़ं : इटावा : बेटे ने मूसल से माता-पिता और बुआ की हत्या की

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया, 'सोमवार तड़के भर्थना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुंदर यादव अपने गैंग के सदस्यों के साथ इसी इलाके से गुजरने वाला है. इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की.'

VIDEO :  इटावा में किसानों के साथ सरकार का भद्दा मज़ाक​
एसएसपी ने बताया, 'क्षेत्र के तुरैया पुल पर पुलिस और सुंदर यादव के बीच एक जबर्दस्त मुठभेड़ में सुंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे सैफई के मिनी पीजीआई भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस दौरान एसओ सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है.'(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com