विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

यूपी : पिता ने बेटी की सुपारी देकर जलवा दिया जिंदा, कत्ल के लिए दिए डेढ़ लाख

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पिता ने एक सुपारी किलर से अपनी बेटी को जिंदा जलवा दिया. बेटी का कसूर यह था कि उसे दूसरे मज़हब के लड़के से मोहब्बत थी और वो उससे शादी करना चाहती थी.

यूपी : पिता ने बेटी की सुपारी देकर जलवा दिया जिंदा, कत्ल के लिए दिए डेढ़ लाख
गोरखपुर : पिता ने एक सुपारी किलर से अपनी बेटी को जिंदा जलवा दिया
गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पिता ने एक सुपारी किलर से अपनी बेटी को जिंदा जलवा दिया. बेटी का कसूर यह था कि उसे दूसरे मज़हब के लड़के से मोहब्बत थी और वो उससे शादी करना चाहती थी. पुलिस ने लड़की के पिता, भाई और बहनोई को उसके कत्ल के इल्ज़ाम में जेल भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज से बेटी को मारने की साज़िश की तस्दीक़ हुई है. 

संत कबीर नगर के एसपी डॉ. कौस्‍तुभ ने बताया, ''हत्या की वजह यह थी कि इनकी जो पुत्री थी, पड़ोस के ही जावेद नामक व्यक्ति से प्रेम करती थी और उसके साथ रहना चाहती थी; और पूर्व में उसके साथ भाग भी चुकी थी और पुलिस द्वारा उसे बरामद भी किया गया था. वह बार बार उसी के पास जाती थी जिससे इनके परिवार वाले क्षुब्ध थे और वो नहीं चाहते थे कि वो उससे शादी करे.''

रंजना की मौत की खबर सुन तमाशबीन मौक़े पर पहुंचे. शायद कुछ को अफ़सोस हो कि 26 साल की लड़की ज़िंदा जला दी गयी. लेकिन तमाम खुश भी हो सकते हैं कि मां-बाप की नाक कटा रही थी. प्रेमी के साथ भाग गयी थी. बाप ने भी ज़रूर ऐसा ही सोचा होगा जिसने सुपारी किलर को अपनी बेटी के क़त्ल के लिए डेढ़ लाख दिए.

पितृसत्ता (Patriarchy) औरत पर अपना कंट्रोल चाहती है. उसके ज़हेन पर, उसके दिल पर और उसके जिस्म पर… वो औरत के वजूद के चारों तरफ कंटीली बाड़ लगाती है. सरहदें खड़ी करती है. लेकिन मोहब्बत तो सूनामी की तरह आती है और इंसान की बनाई सारी सरहदें बहा ले जाती है. जाति, धर्म, रंग, नस्ल, स्टेटस और मुल्कों की सरहदें, बहुत रंजनायें इसकी शिकार हो चुकी हैं… बहुत होती रहेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Burnt Alive, Gorakhpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com