विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2019

योगी सरकार राज्य में राष्ट्रीय खेल नीति को ही लागू करेगी: खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी

खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनाने के प्रयास किए गए कि सभी राज्य केंद्रीय खेल नीति को ही अपने यहां लागू करें.

योगी सरकार राज्य में राष्ट्रीय खेल नीति को ही लागू करेगी: खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी
उत्तर प्रदेश के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी
  • योगी सरकार राष्ट्रीय खेल नीति को ही प्रदेश में लागू करेगी
  • उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल नीति को ही अपनाएगा
  • उत्तर प्रदेश की खेल नीति अब तक अमली जामा नहीं पहन सकी
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार को कहा कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार राष्ट्रीय खेल नीति को ही प्रदेश में लागू करेगी. तिवारी ने बलिया जिले के तुर्तीपार स्थित निरीक्षण भवन में संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल नीति को ही अपनाएगा. उन्होंने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनाने के प्रयास किए गए कि सभी राज्य केंद्रीय खेल नीति को ही अपने यहां लागू करें. इस मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

उत्तर प्रदेश: बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार की खेल नीति अब तक अमली जामा नहीं पहन सकी. समय-समय पर सरकारों ने खेल नीति बनाने की कोशिश की मगर वह अंजाम पर नहीं पहुंच सकी. तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से आयोजित होगा. इसमें देश के सभी राज्यों के 10 हजार लोग शिरकत करेंगे.

उत्तर प्रदेश में 'मिड डे मील' में भ्रष्टाचार की तस्वीर, 1 लीटर दूध में पानी मिलाकर 85 बच्चों को पिलाया!

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के इतिहास में यह अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाएगा. तिवारी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए युवक मंगल दल के माध्यम से ग्राम स्तर पर खेल उपकरण फुटबॉल, बॉलीबाल और नेट आदि मुहैया कराया जाएगा.

VIDEO: खबरों की खबर: योगी की आदर्श स्कीम की आदर्शवादी सच्चाई

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
State Policy, Uttar Pradesh News, Kiren Rijiiju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com