उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में 4 किसानों समेत आठ लोगों की मौत का मामला गरमा गया है. विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आज लखीमपुर खीरी जाने की तैयारी की है. समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ स्थित घर से निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद सपा सुप्रीमो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही बैठ गए. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. अखिलेश यादव के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
धरने के दौरान सपा अध्यक्ष ने कहा, "किसानों पर इतना अन्याय, इतना जुल्म अंग्रेजों ने भी नहीं किया जितना भाजपा की सरकार कर रही है." उन्होंने कहा,‘‘ आखिरकार सरकार विपक्ष के किसी भी नेता को लखीमपुर खीरी क्यों नहीं जाने देना चाहती. सरकार आखिर क्या छुपाना चाहती है. यह सरकार इस बात से घबराती है कि जनता कहीं सच्चाई न जान जाए.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखिलेश ने कहा, "भाजपा की सरकार पूरी तरह असफल हुई है. सबसे पहले गृह राज्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. इसके साथ-साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी इस्तीफा देना चाहिए जिन्हें कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूरी सूचना थी."
उन्होंने मांग की कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जिन किसानों की मौत हुई है उनके परिजन को दो-दो करोड़ रुपए की मदद दी जाए, हर परिवार के एक-एक आश्रित को सरकारी नौकरी और किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अखिलेश यादव के लखीमपुर खीरी दौरे को देखते हुए उनके लखनऊ स्थित घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है. यही नहीं तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि सड़क को बंद करने के लिए बीच में ट्रक खड़ा किया गया है. साथ ही बेरिकैडिंग भी की गई है.
Police force deployed outside former Chief Minister and Samajwadi Party president Akhilesh Yadav's residence at Vikramaditya Marg ahead of his scheduled visit to Lakhimpur Kheri where 8 people including 4 farmers died in clashes yesterday pic.twitter.com/iQf0zmCrAp
— ANI UP (@ANINewsUP) October 4, 2021
इससे पहले, पुलिस ने लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया. प्रियंका गांधी सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन उन्हें हरगांव के पास हिरासत में ले लिया गया. इस दौरान, प्रियंका गांधी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. यूपी कांग्रेस का कहना है कि प्रियंका को पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है.
वहीं, बीएसपी सुप्रीमो के करीबी और पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को पुलिस द्वारा नजरबंद करने की खबरें आ रही हैं. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद एससी मिश्र को कल देर रात यहां लखनऊ में उनके निवास पर नजरबन्द कर दिया गया, जो अभी भी जारी है ताकि उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल लखीमपुर खीरी जाकर किसान हत्याकाण्ड की सही रिपोर्ट न प्राप्त कर सके. यह अति-दुःखद व निन्दनीय."
(भाषा और एएनाई के इनपुट के साथ)
- - ये भी पढ़ें - -
* प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस के अफसरों को लगाई फटकार,हिरासत में ली गईं
* यूपी पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के बेटे और 14 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया
* लखीमपुर खीरी में इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू, गाजियाबाद पुलिस ने NH 24 बंद किया
वीडियो: आशीष मिश्रा ने लखीमपुर हिंसा मामले में दी सफाई, बताया कैसे हुई पूरी घटना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं