उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यूपी ट्रैफिक पुलिस का एक जवान स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो को रोकता है और बाद में उसके अंदर बैठे बच्चों को बाहर आने को कहता है. जब वह ऑटो में बैठे बच्चों की गिनती करता है तो वो भी हैरान रह जाता है. इस ऑटो में दो चार नहीं बल्कि कुल 14 स्कूली बच्चे सवार थे.
वीडियो में दिख रहा है कि बीकेडी चौराहे पर किस तरह से ट्रैफिक पुलिस का जवान बच्चों को ऑटो से उतरने को कह रहा है. ये वीडियो कई मायनों में हैरान करने वाला है. एक ऑटो में बच्चों को इस तरह से ठूंस कर ले जाना गैर-कानूनी होने के साथ-साथ बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने जैसा भी है. अगर किसी वजह से कोई हादसा हो जाए तो इस स्थिति में बच्चों को ज्यादा चोट आने की भी संभावना है. हालांकि, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ चालान जारी किया है. (इनपुट विनोद कुमार गौतम)
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं