विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2023

यूपी : शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दुबहर थाने के एसएचओ ने बताया कि शिकायत के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हिमांशु राजभर नामक युवक शादी का झांसा देकर पिछले पांच साल से बलात्कार कर रहा था और बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया.

यूपी : शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया. (प्रतीकात्‍मक)
बलिया (उप्र):

बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीया एक युवती से पांच साल तक कथित बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दुबहर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हिमांशु राजभर नामक युवक शादी का झांसा देकर पिछले पांच साल से बलात्कार कर रहा था और बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया. इतना ही नहीं युवती को अपशब्द बोले व जान से मारने की धमकी दी.

उन्होंने बताया कि मामले में युवती की तहरीर पर हिमांशु राजभर के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) व अन्य सुसंगत धाराओं में बृहस्पतिवार की रात्रि मुकदमा दर्ज कर लिया.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें :

* रामजी के नाम से नहीं, काम से मनुष्य ऊपर उठता है : दत्तात्रेय होसबाले
* यूपी : 15 साल की लड़की को अगवा कर एक महीने तक रेप करने के आरोप में नाबालिग अरेस्ट
* प्रेम में बाधक बने पिता की नाबालिग बेटी ने प्रेमी से करवाई हत्या, खुद खून से सने हथियार को साफ किया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, UP Girl Raped, Rape Case, Ballia Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com