विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2023

यूपी : 15 साल की लड़की को अगवा कर एक महीने तक रेप करने के आरोप में नाबालिग अरेस्ट

आरोपी अगवा किशोरी को लेकर गुजरात से गांव लौट रहा था, तभी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर दोनों को पकड़ लिया.

यूपी : 15 साल की लड़की को अगवा कर एक महीने तक रेप करने के आरोप में नाबालिग अरेस्ट
पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया.
बलिया (उत्तर प्रदेश):

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर गुजरात ले जाने व तकरीबन एक माह तक बलात्कार करने के मामले में एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया.

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के ही रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था.

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गत 25 दिसंबर को आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा- 376(3) (16 साल से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) और पोक्सो अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोरी को अगवा करने के बाद गुजरात ले गया तथा उसके साथ तकरीबन एक माह तक कथित बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि आरोपी अगवा किशोरी को लेकर गुजरात से गांव लौट रहा था, तभी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर दोनों को पकड़ लिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया है तथा किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime, Crime Against Minor, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com