विज्ञापन
This Article is From May 08, 2018

UP : झांसी के स्कूल में चपरासी ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास

उत्तर प्रदेश के झांसी के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है.

UP : झांसी के स्कूल में चपरासी ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास
प्रतीकात्मक चित्र
  • झांसी के स्कूल का मामला
  • चपरासी ने किया रेप का प्रयास
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल के चपरासी ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया. वहीं छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन उन पर समझौता कराने का दबाव बना रहा है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल नगर की रहने वाली 11 साल की किशोरी प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित गर्ल्स मिशनरी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है.

यह भी पढ़ें : यूपी के झांसी में किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

छात्रा का कहना है कि पिछले दिनों मजदूर दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम था, जिसमें वह गई थी. वहां स्कूल के 40 वर्षीय चपरासी ने उसे सामान लेने स्कूल के ऊपर वाले कमरे में भेजा. इसके बाद पीछे-पीछे खुद चला गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इससे पहले छात्रा कुछ समझती चपरासी ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने का प्रयास किया. छात्रा ने विरोध कर शोर मचाते हुए खिड़की से कूदने का प्रयास किया. यह देख चपरासी ने उसे छोड़ दिया. वहां से भागकर उसने अपनी सहेलियों और स्कूल प्रबंधन को बताया. जिस पर प्रबंधन ने किसी को इस बारे में न बताने के लिए कहा.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : किराया मांगने गई विधवा से दुष्कर्म, पत्नी ने वीडियो बनाकर वायरल किया

छुट्टी होने के बाद जब वह घर आई तो वह गुमशुम थी, शक होने पर जब मां ने पूछा हकीकत सामने आई. स्कूल की प्रधानाचार्या से जब इस घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा इसे छोड़ दीजिए. समझौता कराया जा रहा है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर देवेश पांडे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में घुसकर नाबालिग से रेप, बताने पर जान से मारने की धमकी


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com