विज्ञापन

'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' कौन... UP दारोगा परीक्षा में आए इस सवाल पर क्यों सुलगी सियासत?

यूपी में 'पंडित' पर राजनीति फिर तेज होती नजर आ रही है. प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई कथित बदसलूकी और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के बाद अब दारोगा भर्ती परीक्षा में आए एक सवाल पर सियासी बवाल मचा है.

'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' कौन... UP दारोगा परीक्षा में आए इस सवाल पर क्यों सुलगी सियासत?
यूपी दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर राजनीति तेज हो गई है.
  • यूपी दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया सवाल 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला कौन?' विवाद का कारण बना है.
  • इस सवाल के विकल्पों में 'पंडित' शब्द शामिल था, जिसे गलत संदर्भ में उपयोग करने पर आपत्ति जताई गई है.
  • बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस सवाल पर कार्रवाई की मांग की है.
लखनऊ:

पंडित पर UP की राजनीति फिर सुलगती नजर आ रही है. इसकी वजह बनी दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया एक सवाल. दरअसल शनिवार को यूपी में हुए दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है. बीजेपी के नेता भी इस प्रश्न पर सवाल उठा रहे हैं. BJP के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने CM योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने चिट्ठी में SI भर्ती के प्रश्नों में गलत संदर्भ में पंडित शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. 

यूपी बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम से की कार्रवाई की मांग

यूपी बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- आज हुए SI भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को लेकर आहत हूं. प्रश्न- अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें. विकल्प- 1. पंडित, 2. अवसरवादी, 3. निष्कपट, 4. सदाचारी. जिस भी व्यक्ति ने इस प्रश्न को लिखा है उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी अपने पोस्ट में टैग किया है.  

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ने सीएम योगी पत्र लिखते हुए आपत्ति जताई है.

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ने सीएम योगी पत्र लिखते हुए आपत्ति जताई है.

दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया सवाल

मालूम हो कि यूपी में 14 मार्च को दारोगा की भर्ती परीक्षा हुई. इस परीक्षा में एक सवाल पूछा गया- 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' कौन? इस सवाल के 4 विकल्पों में एक विकल्प पंडित भी दिया गया था. 

सवाल- 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' कौन?

जवाबों के विकल्प. 
A- निष्कपट
B- सदाचारी
C- पंडित
D- अवसरवादी

‘अवसर के अनुसार बदलने वाला' इस वाक्यांश के लिए एक शब्द के चयन में पंडित विकल्प दिए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आपत्ति है कि अन्य विकल्प किसी गुण को प्रकट करते हैं. लेकिन पंडित किसी खास जाति या वर्ग के लोगों के लिए प्रयुक्त होता है.

यूपी दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए इसी सवाल पर बवाल मचा है.

यूपी दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए इसी सवाल पर बवाल मचा है.


15 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हो रहे शामिल

मालूम हो कि 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों के लिए लिखित परीक्षा शुरू हुई है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. लेकिन पंडित पर पूछे गए इस सवाल को लेकर परीक्षा की चर्चा से ज्यादा इस सवाल की चर्चा शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें - UP में ब्राह्मण राजनीति पर घमासान: शंकराचार्य विवाद के बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों को बुलाकर किया सम्मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police SI Exam, UP Police SI Exam City 2026, UP Police SI Exam Question, UP Politics, UP Police SI Exam Questions On Pandit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com