विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा की गाड़ी से मिले 30 लाख के पुराने नोट

वाहन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी भगाने लगा, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करके गाड़ी को रुकवाया और गाड़ी की तलाशी ली.'

समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा की गाड़ी से मिले 30 लाख के पुराने नोट
प्रतीकात्मक चित्र
  • गाड़ी के अंदर 30 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए.
  • पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.
  • दोनों ने पुलिस को बताया कि यह गाड़ी रविदास मेहरोत्रा की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चैकिंग अभियान के तहत लखनऊ पुलिस को एक गाड़ी से 30 लाख पुराने नोट मिले हैं. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा की गाड़ी से मंगलवार को 30 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए. वाहन चेकिंग के दौरान जब गोमतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गाड़ी रुकवाई तो उसमें दो लोग बैठे मिले. दोनों ने इसे पूर्व मंत्री मेहरोत्रा की गाड़ी बताई. एक ने खुद को पूर्व मंत्री का चलाक बताया. गोमती नगर के एसओ आनंद शुक्ला ने बताया, 'मंगलवार तड़के इलाके में वाहन चेकिंग की जा रही थी. पुलिस टीम ने एक एक्सयूवी कार (यूपी 32 ईयू 7777) को रुकने का इशारा किया, तो वाहन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी भगाने लगा, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करके गाड़ी को रुकवाया और गाड़ी की तलाशी ली.'

शुक्ला ने बताया, 'तलाशी में गाड़ी के अंदर 30 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए. पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान उन्नाव निवासी दीपक कुमार व ठाकुरगंज के मोबीन के रूप में हुई.'

यह भी पढे़ं : पीएम नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में अंतर : बीएसपी सुप्रीमो मायावती

दोनों ने पुलिस को बताया कि यह गाड़ी रविदास मेहरोत्रा की है. ये नोट उन्नाव से लाए गए थे और कमीशन पर इन्हें बदला जाना था. हालांकि गाड़ी में मेहरोत्रा नहीं थे. बताया जा रहा है कि वह अपना इलाज कराने बेंगलुरू गए हैं.
VIDEO: सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के बाद दिया ये अहम फैसला

शुक्ला ने बताया कि गाड़ी में एक रिवाल्वर भी मिली, जिसे मेहरोत्रा का लाइसेंसी शस्त्र बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी यह पुष्टि की जा रही है कि बरामद रिवाल्वर किसकी है. पुलिस ने गाड़ी और अपराधियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.(इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com