विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2018

नशे में धुत यूपी पुलिस के दारोगा पर जिम ट्रेनर को गोली मारने का आरोप

जीतेंद्र अपने चार दोस्तों के साथ बहन की सगाई से लौट रहा था, जब ये घटना हुई. जीतेंद्र सेक्टर 122 के ही पर्थला गांव का रहने वाला है और गांव में जिम चलाता है. जीतेंद्र के चारों साथी गायब बताए जा रहे थे. परिवार के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें ग़ायब कर दिया है.

नशे में धुत यूपी पुलिस के दारोगा पर जिम ट्रेनर को गोली मारने का आरोप
यूपी पुलिस के दारोगा पर जिम ट्रेनर को गोली मारने का आरोप
  • जीतेंद्र के परिवार का आरोप कि सीएनजी स्टेशन पर हुई थी कहासुनी
  • जीतेंद्र पर्थला गांव का रहने वाला है और गांव में जिम चलाता है.
  • जीतेंद्र के चारों साथी गायब बताए जा रहे हैं
नोएडा: यूपी के नोएडा के सेक्टर 122 में शनिवार रात एक युवक को गोली मार दी गई, गोली मारने का आरोप पुलिस पर है. पीड़ित युवक जीतेंद्र यादव को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है. जीतेंद्र के परिवार का आरोप है कि सीएनजी स्टेशन पर कहासुनी के बाद नशे में धुत यूपी पुलिस के दारोगा ने उसे गोली मार दी. जीतेंद्र जिम ट्रेनर है. 

मुठभेड़ में दारोगा और सिपाही घायल, 'लूट किंग' को पुुलिस ने दबोचा

बताया जा रहा है कि जीतेंद्र अपने चार दोस्तों के साथ बहन की सगाई से लौट रहा था, जब ये घटना हुई. जीतेंद्र सेक्टर 122 के ही पर्थला गांव का रहने वाला है और गांव में जिम चलाता है. जीतेंद्र के चारों साथी गायब बताए जा रहे हैं. परिवार के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें ग़ायब कर दिया है. इस मामले में वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले को दर्ज कर जांच करने और आरोपी को न बख्शने की बात कह रहे है.

महिला से फोन पर गंदी बातें करता था दारोगा, अब हो गया सस्‍पेंड

पीड़ित परिवार का आरोप है, जीतेंद्र रात को लगभग 10 बजे जब बहरामपुर से बहन की सगाई कर लौट रहे तभी नशे मे धुत विजयदर्शन नाम के फर्जी एनकाउंटर करने की थी कोशिश और वही बाकी साथियों को पुलिस ने गायब कर दिया है. उनका कहना है कि जीतेंद्र का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं थे. उन्‍होंने कहा कि गोली गले में लगी है और रीढ़ की हड्डी में अटक गई. 

VIDEO: बिजनौर में यूपी पुलिस के दारोगा की हत्या

वहीं मौके पर पहुंचे डीआईजी लव कुमार मामले की निष्पक्ष जांच की बात कह रहे है और परिवारवालों से तहरीर लेकर इस पूरे मामले को दर्ज कर जांच करने और आरोपी को न बख्शने की बात कह रहे है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police, UP Police Inspector, Gym Trainer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com