विज्ञापन

'मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गुनाह है...', जेल से ED मुख्यालय ले जाने पर बोले आजम खान

आजम खान को ED गाजियाबाद की डासना जेल से दिल्ली लेकर पहुंची है. दिल्ली लाने से पहले उनका डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसके बाद उन्हें ED मुख्यालय ले जाया गया.

'मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गुनाह है...', जेल से ED मुख्यालय ले जाने पर बोले आजम खान
ED पूछताछ से पहले आजम खान का बड़ा बयान
NDTV
  • आजम खान को डासना जेल से दिल्ली ले जाया गया और पहले उनका डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हुआ
  • आजम खान ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया और एक मुस्लिम होने के नाते शिक्षा का मंदिर बनाया
  • अखिलेश यादव ने आजम खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन से सावधानी बरतने की मांग की

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को ईडी गाजियाबाद की डासना जेल से दिल्ली लेकर पहुंची है. इससे पहले आजम खान का दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया. इसके बाद उन्हें ED मुख्यालय ले जाया गया.

इस दौरान मीडिया से बातचीत में आजम खान ने कहा, "हमने बच्चों को शिक्षित करने का 'गुनाह' किया. हमने एक यूनिवर्सिटी बनाई, हमने स्कूल बनाए. एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी."

उधर, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आजम खान को गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है. अखिलेश यादव ने लिखा, "यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए."

शिवपाल ने डासना जेल में की आजम खान से मुलाकात, लगाया उत्पीड़न का आरोप

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खान से मुलाकात की.  खान से मुलाकात के बाद शिवपाल ने कहा कि जेल के अधिकारी खान को परेशान कर रहे हैं और उनकी जान लेने के प्रयास किए जा रहे हैं. सपा नेता ने दावा किया कि खान के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे फर्जी हैं और उम्मीद जताई कि उन्हें अदालत से न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि खान 10 बार विधायक, चार बार मंत्री एवं दो बार सांसद रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके मामले में जेल प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि खाने से लेकर अन्य सभी मामलों में नियमों की अनदेखी हो रही है. कई बार उनकी जान लेने की कोशिश की गई, लेकिन वह मजबूती से खड़े हैं.

आजम खान को गत 31 अक्टूबर को दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में जमानत मिलने पर जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया था. ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन एवं ठेकों से जुड़े धन के कथित दुरुपयोग के मामले में की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Azam Khan Acquitted, Azam Khan Bail, Azam Khan ED Investigation, Azam Khan ED Remand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com