विज्ञापन

योगी जी ध्यान दीजिए...आवास और पुलिस लाइन की बदतर हालत पर सिपाही सुनील की यूपी CM से गुहार

यूपी पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस लाइन और आवास की खराब स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है. उन्होंने बैरकों, टॉयलेट और फैमिली क्वार्टर की बदतर हालत का जिक्र करते हुए सुधार की मांग की है.

योगी जी ध्यान दीजिए...आवास और पुलिस लाइन की बदतर हालत पर सिपाही सुनील की यूपी CM से गुहार
सिपाही सुनील शुक्ला के कई वीडियो वायरल
  • यूपी पुलिस के सिपाही ने पुलिस लाइन और आवास की अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री योगी से ध्यान देने की मांग की
  • सिपाही ने बताया कि पुलिसकर्मी खराब परिस्थितियों में रहते हैं, पानी भर जाता है और टॉयलेट की व्यवस्था भी खराब है
  • सिपाही ने कहा कि खराब मानसिक स्थिति के कारण पुलिसकर्मी प्रताड़ित होते हैं और बेहतर व्यवस्था की उम्मीद रखते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस लाइन और आवास की अव्यवस्थाओं को लेकर ध्यान देने की मांग की है. सिपाही ने पुलिसकर्मियों के रहने की बदतर दशाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है. सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी, आपके द्वारा नियुक्त सिपाही, दीवान, दरोगा ऐसी हॉट चैंबर जैसी बैरकों में रहने के लिए मजबूर हैं, जिनकी स्थिति भैंसों को बांधे जाने वाले तबेले से भी बद्तर है.

जब बदतर हालत तो विदेशी पुलिस जैसी व्यवस्था की उम्मीद कैसे

सिपाही ने आगे कहा कि कि बारिश में पूरा पानी नीचे भर जाता है, जूते और सामान पानी में तैरने लगते हैं. टॉयलेट की व्यवस्था भी बेहद खराब है. ऐसी मानसिक स्थिति में जीने को मजबूर हैं सिपाही, दरोगा तो कैसे आप जर्मनी, फ्रांस जैसी पुलिस व्यवस्था बनाने की उम्मीद करते हैं. उत्तर प्रदेश का सिपाही मानसिक रूप से प्रताड़ित है. उनके फैमिली क्वार्टर बद से बद्तर स्थिति में हैं. आप जाकर खुद देखेंगे तो आपकी आंखों से भी आंसू आ जाएंगे." लखनऊ पुलिस की तरफ से जारी अनुशासन को लेकर सिपाही ने कहा, "अनुशासन का खोंच ऐसा बन गया है कि अपनी बात भी बेचारे नहीं कर पाते."

ये भी पढ़ें : प्रयागराज में ITI छात्र की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले कोचिंग में हुआ था विवाद, मां ने इस पर जताया शक

जान हथेली पर रखकर कर रहा हूं बात...

सिपाही ने कहा कि मैं अपनी जान हथेली पर रखकर ये बात रख रहा हूं. मेरे साथ कुछ भी हो सकता है मगर मुझे इसकी परवाह नहीं है. मैं जानता हूं कि बलिदान देना ही पड़ता है जिसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं. लेकिन मैं अपने पुलिस परिवार और हो रहे भ्रष्टाचार का विरोध करता हूं और इस तरफ ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं. आप लोगों से इन सब चीजों को छिपाया जाता है मुझे उम्मीद है कि इस पर कमेटी बनाकर इसका समाधान खोजा जाएगा.

सुनील के पहले ही सामने आ चुके हैं वीडियो

आपको बता दें कि इससे पहले भी सिपाही सुनील कुमार के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात सुनील शुक्ला ने वीडियो जारी कर विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. इससे पहले 7 मई और 8 मई के बाद 10 मई को जारी वीडियो में सिपाही ने खुद को प्रताड़ित किए जाने की बात कही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com