विज्ञापन

प्रयागराज में ITI छात्र की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले कोचिंग में हुआ था विवाद, मां ने इस पर जताया शक

Prayagraj Crime News: पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक हिमांशु और साहिल एक साथ कोचिंग करते थे. कुछ दिन पहले कोचिंग में दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हिमांशु की मां के ने साहिल यादव पर हत्या का शक जताया है.

प्रयागराज में ITI छात्र की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले कोचिंग में हुआ था विवाद, मां ने इस पर जताया शक
Prayagraj Crime News: ITI छात्र हिमांशु की गोली मारकर हत्या.

Prayagraj Crime News, ITI Student Shot Dead: प्रयागराज में रविवार को एक आईटीआई छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई. छात्र दोस्तों के साथ बाइक से अपने ननिहाल जा रहा था, इस दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी.  मृतक की मां ने कुछ दिन पहले कोचिंग में हुए विवाद को लेकर एक युवक पर हत्या का शक जताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

दरअसल, प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के टोडीपुरवा नहर पुल के पास रविवार 10 मई को 18 वर्षीय हिमांशु को दोस्तों के साथ बाइक पर ननिहाल जाते समय किसी ने गोली मार दी. दोस्तों ने घायल हिमांशु को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और शव को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा. गंगानगर जोन के डीसीपी कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली.  

कौन हैं सुरेंद दिलेर जो योगी सरकार में मंत्री बने? दादा-पिता सांसद रह चुके, अलीगढ़ में जश्न 

कोचिंग में साथ पढ़ने वाले लड़के से हुई थी लड़ाई 

वहीं, मृतक छात्र हिमांशु की मां ने साहिल यादव नाम के युवक पर बेटे की हत्या करने का शक जताया है. पुलिस की शुरुआती जांच  में सामने आया है कि मृतक हिमांशु और साहिल एक साथ कोचिंग करते थे. कुछ दिन पहले कोचिंग में दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हिमांशु की मां के ने साहिल यादव के खिलाफ होलागढ़ थाने में नामजद तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. 

गरीबी की इंतहा, बेटी को बेचकर खरीदा खाना, 4.5 साल की मासूम का 15000 में सौदा 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक घटना के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है. 

लेखक के बारे में
img
Deepak Gambhir
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj Crime News, Prayagraj Crime,   Up News, Up Crime News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com